Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्ट

  • नगर निगम में संविधान हत्या दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
  • वक्ताओं ने कहा- आपातकाल में संविधान की आत्मा और नागरिक अधिकारों पर किया गया था प्रहार

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को नगर निगम सभागार में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रमों, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उस दौर की परिस्थितियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया।

इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में हरीश पंत,सुभाष छाबड़ा
श्री जुगल बाबा जी श्री सूरज गुलाटी जी श्री कृष्णा नंगी श्री ओम प्रकाश ठुकराल जी श्री सुरेश मुंशी जी श्री तिलक घई श्री कस्तूरी लाल तागरा नरेश रस्तोगी जी श्री राजकुमार हुडिया जी श्री दयाराम जी
श्री गजेंद्र सिंह संधू श्रीमती राणा श्री राजेंद्र राणा जी श्री हरीश चौधरी सुनील राणा श्रवीर अरोड़ा श्री राजेंद्र बजरंगी श्री सतीश अरोड़ा श्री मुख राज गुलाटी
श्री राम गोपाल गुप्ता श्री श्याम आनंद श्री वेद ठुकराल श्री चिंतन श्री मामा, श्री राणा,श्री संदीप, श्री सुखदेव पटवा, श्री गुरु दत्त,श्री रवि तुलसी श्री हरि जालोतरा, श्री सुभाष खंडेलवाल,श्री मिगलानी, श्री मती शैली गुप्ता सहित अन्य सेनानी व उनके परिजन शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को नमन किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। आपातकाल केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास नहीं था बल्कि यह संविधान की मूल भावना, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू कर देश के संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई थी। नागरिकों के मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जेलों में डाल दिया गया।

सांसद भट्ट ने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों निर्दाेष लोगों को गिरफ्तार किया गया। विपक्षी नेताओं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले नागरिकों को यातनाएं सहनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह दौर देश में भय का वातावरण बनाने वाला था, लेकिन लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों ने संघर्ष जारी रखा और अंततः लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां यह जान सकें कि जब संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास हुआ तो देश किन परिस्थितियों से गुजरा।

कार्यक्रम संयोजक महापौर ने कहा कि आपातकाल सत्ता के अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वाेपरि है और नागरिक अधिकारों की रक्षा हर सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों तक को जेलों में बंद किया गया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित किया गया और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास हुआ।

महापौर ने कहा कि मीडिया पर सेंसरशिप लागू करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर बड़ा हमला था। समाचार प्रकाशित करने से पहले सरकारी अनुमति जैसी व्यवस्था यह बताती है कि उस समय हालात कितने गंभीर थे। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस सिर्फ इतिहास को याद करने का अवसर नहीं है बल्कि भविष्य में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश भी देता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि आपातकाल के कठिन दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ सहित अनेक संगठनों और लोकतंत्र समर्थकों ने बड़ा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं ने जेलों में यातनाएं सहन कीं लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प से पीछे नहीं हटे। आपातकाल का समय नागरिक अधिकारों और मानवीय स्वतंत्रता के हनन का दौर था। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितने लोगों ने संघर्ष किया। वर्ष 1977 में जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से लोकतंत्र की पुनर्स्थापना कर यह साबित किया कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वाेपरि है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान पर लगा ऐसा कलंक था जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता और अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन आपातकाल के दौरान इन्हीं अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरूण दत्ता, वेद ठुकराल, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, विजय तोमर, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, अक्षय अरोड़ा, मुकेश पाल विवेक दीप सिंह , सुनील सिंह, हिमांशु शुक्ला,रोशन अरोरा, योगेश वर्मा, धर्म सिंह कोहली,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close