Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारी

गदरपुर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम गदरपुर कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकार अखिलेश कुमार वह कोतवाली प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ताजिया जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी से शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी अवधि में जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ताजियों की ऊंचाई 10 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का पर्व अमन, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाए, इसके लिए सभी समुदायों और आयोजकों का सहयोग आवश्यक है।

क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया कि जुलूस के दौरान बिजली विभाग के लाइनमैन साथ चलेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी ताजिये का संपर्क बिजली के तारों से न हो और कोई हादसा न हो। उन्होंने सभी आयोजकों से प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करने की अपील की।
बैठक में कोतवाली प्रभारी प्रदीप शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। इसके अलावा पटाखों की आवाज निकालने वाली संशोधित मोटरसाइकिलों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों से अधिकारियों ने अपील की कि मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। बैठक में नगर के गणमान्य लोग, ताजिया कमेटियों के सदस्य तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Check Also
Close