Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण

सितारगंज में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सितारगंज द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने राहगीरों और आमजन के लिए चना एवं शीतल शिकंजी की छबील लगाकर सेवा भाव का परिचय दिया निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शिकंजी और चने का प्रसाद ग्रहण किया। रोटरी क्लब ऑफ सितारगंज के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने भी सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा इस अवसर पर समाजसेवी शिवकुमार मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सभासद शिवपाल चौहान, सभासद सतीश उपाध्याय, भुरू गोयल ,अध्यक्ष गौरव गोयल, महामंत्री विशाल मित्तल, अध्यक्ष गौतम कंसल,संरक्षक लवी श्याम रतन वाटिका, संरक्षक मोहित सिंघल,संरक्षक मनीष मित्तल ,सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए रोटरी क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा का भी अवसर है। रोटरी क्लब द्वारा किया गया यह जनसेवा का कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहा है।

Check Also
Close