Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975

देहरादून,भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा सैफरन लीफ होटल जीएमएस रोड पर संविधान हत्या दिवस एवं आपातकाल की काली वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजानदास विधायक श्रीमती सविता कपूर उमेश शर्मा कोउ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी का भी स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में जो मुख्य रूप से हमारे इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने उस काले समय में समाज और देश हित में कार्य किया आज हम सब लोग उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आप जैसे महान पुरुषों के संघर्षों द्वारा समाज की एक नई रचना हुई है। उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल को भी लोकतंत्र सेनानी के रूप में अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि आज से 51 वर्ष पूर्व सत्ता की अहंकार में डूबी कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की, संविधान की हत्या की, देश की आत्मा पर चोट पहुंचाई लोकतंत्र पर ऐसा प्रहार किया था जिसका आज प्रत्येक भारतवासी के दिल में एक चोट है और 25 जून 1975 कि वह काली रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह कला अध्याय हैं जो हम सबको हमेशा याद रहेगा।
पिछले दो-तीन सालों से मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों के बीच में रहा हूं और मेने अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हूं कि मुझे उनका सम्मान करने का मौका मिला। कभी-कभी तो ऐसा भावुक करने वाला समय लगता है कि जो पिछले वर्ष सेनानियों का सम्मान किया वह अगले वर्ष सेनानी कम हो गए यह बड़ा ही दुख दे पल रहता है।
आज का दिन उन सभी सेनानियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपनी शहादत दी और जेल में अनेकों अनेक यातनाएं सही ऐसी ऐसी नौजवान जिन्होंने अपनी कम आयु में भी अपने परिवार की चिंता नहीं की अपनी बहन की राखी नहीं देखी अपने भाई की चिंता नहीं की और संघर्ष को अपना लक्ष्य मान कर आगे निकल गए। उनकी इस शहादत की वजह से आज लोकतंत्र कायम है।

हम सब लोगों को यह कार्यक्रम बार-बार करने चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी को भी संघर्षों और बलिदानों के बारे में पता हो।
जिस संविधान को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को समर्पित किया था इस संविधान को कांग्रेसी सरकार ने तारतार करने का काम किया संविधान को बंधक बनाया संविधान का गला घुटने का काम भी कांग्रेस की सरकार ने किया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकतंत्र सेनानी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस तपन से निकालकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने सेवा सुशासन गरीब कल्याण 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है इन 12 वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं जिसमें धारा 370 समाप्त करना पुनः अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करना या डिजिटल इंडिया मेकिंग इंडिया ऐसे अनेकों अनेक देश हित में कार्य किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य रूप से अंतोदय के संकल्प और राष्ट्र प्रथम की भावना और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास को लेकर काम किए गए हैं।
आज केंद्र सरकार आजादी के बाद दूरस्थ गांव में घर-घर में प्रत्येक व्यक्ति के समक्ष पहुंची है। जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस की सरकार ने कई वर्षों तक मुख्य धारा से दूर रखा वही मोदी सरकार में वह आदिवासी समाज देश की विकास यात्रा में सहभागी बन रहा है और देश के राष्ट्रपति जैसे मुख्य पद पर एवं मुख्यमंत्री पदों पर बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है।
हमारे देश की महिलाओं को उज्ज्वला योजना हर घर नल हर घर जल एवं 35% आरक्षण के साथ युवा पीडिया को रोजगार के नए संसाधन के साथ कौशल विकास के अंतर्गत स्किल्ड किया जा रहा है। किसानों के प्रोत्साहन के लिए सम्मान के लिए किसान सम्मन निधि के माध्यम से उनका सम्मान किया जा रहा है कोरोना कल के समय से देश के 80 करोड़ देशवासियों को मुक्त राशन दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जा रहे हैं आयुष्मान के तहत गरीब लोगों को उनके इलाज के लिए मुफ्त इलाज किया जा रहा है योजनाओं के माध्यम से आज देश के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए नरेंद्र मोदी जी समाज हित में राष्ट्रहित में कार्यों को करते हुए विकसित राष्ट्र के संकल्प को लिए आगे बढ़ रहे हैं

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी आपातकाल के उसे कल समय को संघर्षों के समय को सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों के बीच रखा और संघर्षों की चर्चा विस्तार से की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी अतिथियों के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया जिसमें राजकुमार टॉक हरीश कंबोज रवि देव आनंद योगेंद्र कोहली नंदकिशोर हरि ओम ओमी विजय स्नेही जी उपस्थित हुए आपके द्वारा भी अपने संघर्षों के जीवन को सभी कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट राकेश गिरी दर्जाधारी मंत्री महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ सुनील शर्मा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी महानगर मंत्री मोहित शर्मा समीर सुरेंद्र राणा सेमवाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम आशीष शर्मा सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close