Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
राज्य

श्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण में


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 10 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले श्रीनगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क,आमंत्रण एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। व्यापार सभा श्रीनगर के अध्यक्ष अनुज जोशी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें समारोह का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान व्यापारियों के हितों,व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा श्रीनगर के व्यापारिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी सहभागिता का भरोसा भी दिलाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को सायं 4.30 बजे ऐतिहासिक गोला बाजार श्रीनगर में आयोजित होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा,बल्कि श्रीनगर के व्यापारिक समुदाय की एकजुटता,संगठनात्मक शक्ति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा। समारोह में व्यापार जगत से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारी,विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र की अनेक सम्मानित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारी व्यापारियों के हितों की रक्षा,व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा श्रीनगर के समग्र व्यापारिक विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लेंगे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर के सभी व्यापारियों,युवा उद्यमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर व्यापारिक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है। श्रीनगर में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह व्यापारिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और विकास की नई सोच का संदेश देगा तथा नगर के व्यापारिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित होने की उम्मीद है।

Check Also
Close