Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तारनगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजितपूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिवजनता की चौखट पर प्रशासन-एडीएम ने सुनीं 25 शिकायतें,अधिकांश मामलों का मौके पर समाधानआपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह रहे सक्रिय,संसाधनों की न हो कमी–दिलीप जावलकरसहकारिता से सशक्त होंगे किसान,युवा और महिलाएं–कैबिनेट मंत्रीएक वृक्ष ओपीएस के नाम से गूंजेगी पुरानी पेंशन की मांग,12 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में चलेगा महाअभियानजनता के हक की लड़ाई में विभागीय सीमाओं से ऊपर उठीं मेयर आरती भण्डारी-जल संस्थान को दोटूक-समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा एक्शनडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने का संकल्प दोहराया,कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वरउत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।
राज्य

नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष जागरुकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नगर क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी एवं छोटे स्वरोजगार से जुड़े पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देना तथा उन्हें आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली ऋण सुविधा,डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन,समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज अनुदान तथा अन्य प्रोत्साहनकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया। नगर पंचायत ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने स्वरोजगार को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष बीरा देवी,ईओ दीपक प्रताप,सभासद जगदीश रतूड़ी,एलडीएम किशन सिंह रावत सहित भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक तथा जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Check Also
Close