Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

पूर्वांचल समाज को महापौर का बड़ा तोहफा, रुद्रपुर में बनेगा ‘पूर्वांचल भवन’

  • सिर्फ भूमि नहीं, नगर निगम बनाकर देगा कम्युनिटी हॉलः विकास शर्मा
  • बड़ी घोषणा पर पूर्वांचल समाज ने महापौर को किया सम्मानित

रुद्रपुर। रुद्रपुर में पूर्वांचल समाज के लिए जल्द ही अपना स्थायी भवन होगा। पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर महापौर विकास शर्मा ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए नगर निगम की ओर से पूर्वांचल समाज के लिए कम्युनिटी हॉल (पूर्वांचल भवन) बनवाने की घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल भवन निर्माण के लिए केवल भूमि आवंटित करने की मांग लेकर पहुंचा था, लेकिन महापौर ने भूमि के साथ-साथ नगर निगम द्वारा भवन निर्माण कराने की घोषणा कर सभी को उत्साहित कर दिया। इस घोषणा पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

नगर निगम कार्यालय पहुंचे पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को बताया कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आह्वान पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों समेत हजारों पूर्वांचलवासी तराई क्षेत्र को बसाने के लिए यहां आए थे। उस समय यह क्षेत्र घने जंगलों और दलदली भूमि से घिरा हुआ था। कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए पूर्वांचल समाज के लोगों ने न केवल इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और आर्थिक उन्नति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में जिले और आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल समाज के हजारों परिवार निवास कर रहे हैं। समाज समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, धार्मिक तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है, लेकिन अपना कोई स्थायी भवन नहीं होने के कारण बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, रक्तदान शिविरों, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के संचालन में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगर निगम अथवा उपलब्ध शासकीय भूमि पर पूर्वांचल समाज भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

महापौर विकास शर्मा ने मांग को पूरी तरह न्यायोचित बताते हुए कहा कि पूर्वांचल समाज केवल भूमि का नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक पहचान का हकदार है। उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम पूर्वांचल समाज के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और आशीर्वाद से नगर निगम शहर में सात नए कम्युनिटी सेंटर स्थापित करने जा रहा है, जिनकी सहमति मिल चुकी है। इन्हीं में से एक कम्युनिटी सेंटर पूर्वांचल समाज को समर्पित किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि यह भवन पूर्वांचल समाज के किसी महापुरुष अथवा समाज की इच्छा के अनुरूप नाम से बनाया जाएगा। इस भवन में समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की संस्कृति सदैव लोगों को जोड़ने का कार्य करती रही है और नगर निगम भी सभी समाजों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम पहले ही बंगाली समाज के लिए ‘बंग भवन’ की पहल कर चुका है और अब पूर्वांचल समाज के लिए भी अलग कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भरपूर सहयोग मिल रहा है और सरकार ने नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है।

महापौर ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या ड्रेनेज व्यवस्था के समाधान के लिए 184 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा कल्याणी नदी के पुनरोद्धार की योजना को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल समाज की आस्था को देखते हुए छह नए छठ घाटों का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उन सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान पूर्वांचल समाज ने जो विश्वास और सहयोग दिया, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्वांचल समाज की सभी न्यायोचित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और नगर निगम प्रत्येक समाज को साथ लेकर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

महापौर की घोषणा से उत्साहित पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष जेबी सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, राकेश सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, नंद लाल शर्मा, मोहन तिवारी, विपिन कुमार, देवेंद्र शाही निशांत शाही राजेश कुमार, दुर्गेश अभिषेक ,विशाल जयंत सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close