Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीझील में एक और लाश_बीते चार दिनों में 3 शव मिलने से सनसनी..जनदबाव के आगे झुका प्रशासन! परशुराम चौक का चर्चित कट फिर होगा शुरू, हादसों पर लगेगी लगाममंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जसपुर नगर पालिका का औचक निरक्षण गैर हाजिर अधिकारियो पर कार्यवाही के दिए निर्देशटीएमयू का बड़ा उपहार, अब मुरादाबादमें भी मिलेगी एनीमेशन में मास्टर डिग्रीकर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की गौरवशाली सेवाओं को सम्मानकलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्ताररुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।देहरादून: होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चापूर्वांचल समाज को महापौर का बड़ा तोहफा, रुद्रपुर में बनेगा ‘पूर्वांचल भवन’रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
राज्य

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जसपुर नगर पालिका का औचक निरक्षण गैर हाजिर अधिकारियो पर कार्यवाही के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज नगर पालिका परिषद,जसपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें से कुछ लोग कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। साथ ही निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा पान जैसी सामग्री पाई गई!

मंत्री कैड़ा ने कहा ​जनहित से जुड़े कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने ​मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने कहा जनता के प्रति जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियो की जिम्मेदारी है! मंत्री कैड़ा ने कहा अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निर्वाहन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी!

Check Also
Close