Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीझील में एक और लाश_बीते चार दिनों में 3 शव मिलने से सनसनी..जनदबाव के आगे झुका प्रशासन! परशुराम चौक का चर्चित कट फिर होगा शुरू, हादसों पर लगेगी लगाममंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जसपुर नगर पालिका का औचक निरक्षण गैर हाजिर अधिकारियो पर कार्यवाही के दिए निर्देशटीएमयू का बड़ा उपहार, अब मुरादाबादमें भी मिलेगी एनीमेशन में मास्टर डिग्रीकर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की गौरवशाली सेवाओं को सम्मानकलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्ताररुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।देहरादून: होम-स्टे पंजीकरण में दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चापूर्वांचल समाज को महापौर का बड़ा तोहफा, रुद्रपुर में बनेगा ‘पूर्वांचल भवन’रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
राज्य

जनदबाव के आगे झुका प्रशासन! परशुराम चौक का चर्चित कट फिर होगा शुरू, हादसों पर लगेगी लगाम

रुद्रपुर। लंबे समय से विवादों और जनआक्रोश का केंद्र बने परशुराम चौक स्थित कट को अब नए स्वरूप में दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम की ओर से कट को सुरक्षित बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि नगर निगम के मेयर विकास शर्मा के प्रयासों के बाद इस कट को व्यवस्थित तरीके से दोबारा खोला जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी कट पर एक महिला की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बनाए गए फुट ओवर ब्रिज आमजन की सुविधा के अनुरूप नहीं हैं और उन्हें उस स्थान पर बनाया जाना चाहिए था, जहां से सबसे अधिक पैदल आवाजाही होती है।
जनाक्रोश के बाद प्रशासन ने इस कट को पूरी तरह बंद कर दिया था। कट बंद होने से रविंद्र नगर, जगतपुरा, आवास विकास, खेड़ा सहित आसपास की कई कॉलोनियों के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा तथा कांग्रेस नेताओं ने भी कट बंद किए जाने का विरोध करते हुए “उल्टा बांस बरेली को” नाम से प्रदर्शन किया था और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।
बाद में मेयर विकास शर्मा ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को कट को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कट पर लोहे के यू-टर्न बैरियर लगाए जा रहे हैं तथा दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी, ताकि वाहन और पैदल यात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित हो सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कट रुद्रपुर की प्रमुख यातायात कड़ी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन रविंद्र नगर क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं। इसके अलावा रविंद्र नगर, जगतपुरा, आवास विकास, खेड़ा और अन्य कॉलोनियों के हजारों नागरिक इसी कट का उपयोग करते हैं।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि सुरक्षा मानकों के अनुरूप इस कट का संचालन किया गया, तो लोगों को अनावश्यक लंबा चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

Check Also
Close