Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

विधायक शिव अरोरा ने विकसित भारत जी रामजी योजना (VB-G RAM G ) का विकास भवन मे कार्यक्रम के माध्यम से किया शुभारम्भ विधायक बोले जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन मे आये महत्वपूर्ण परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। देशभर मे बृहस्पतिवार 2 जुलाई से शुरू हुई VB-G RAM G योजना की शुरुआत तो वही ऊधम सिंह नगर मे भी इस योजना की शुरुआत हो गई जिसका रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विकास भवन सभागार मे दीप प्रजलित कर मोदी सरकार महत्वकांशी योजना की विधिवत शुरुआत की ।

वही योजना के शुभारम्भ आवसर पर विकास भवन सभागार पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प भेट कर स्वागत अभिनंदन किया ।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जिसमें खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर श्रमिकों के उत्थान के लिए वीबी जी राम जी ( विकसित भारत – जी राम जी ) योजना को पूरे देशभर मे लागू किया गया, निश्चित रूप से पहले के मुकाबले इस योजना मे क्रन्तिकारी परिवर्तन किये गये है जहाँ बात करे ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को अब 100 दिन के स्थान 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जायेगी, भुगतान कार्य पुरा होने के 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उसको भुगतान किया जायेगा। वही इस योजना मे केंद्र सरकार ने 95600 करोड़ का प्रावधान किया है शेष 55682 करोड़ राज्य सरकारे वाहन करेगी।

विधायक बोले औसत दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 327.40 प्रति कर दिया गया है, ऐसे ही मजदूरी का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खाते मे काम के 7 दिन के भीतर होगा, ओर महत्वपूर्ण बात यह है पहले के क़ानून के मुकाबले किस गांव मे कौन सा कार्य होगा यह निर्णय दिल्ली देहरादून के बजाय स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा तय किया जायेगा।

विधायक ने जानकारी दी जी रामजी योजना मे स्थायी सम्पत्ति निर्माण के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर स्कूल अस्पताल सड़क ओर आजीविका संबंधी बुनयादी ढाचे का निर्माण भी स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जल संकट से निपटने ओर खेती से जुड़े छोटे कार्य को विशेष महत्व दिया जायेगा।
इस योजना की महत्वपूर्ण बात यह है अगर जी राम जी योजना मे आवेदन करने वाले श्रमिक को तय समय सीमा तक रोजगार उपलब्ध नहीं होता तो उसको बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान भी रखा गया है।

विधायक बोले विकसित भारत के संकल्प के साथ यह जी रामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों मजदूरी करने वाले गरीब के जीवन मे महत्वपूर्ण परिवर्तन आने वाले है।
विधायक ने कहाँ विकास भवन मे विधवत जी रामजी योजना की शुरुआत हुई है निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के मंत्र को सकार करने की दिशा मे यह जी रामजी योजना निर्णयक़ सिद्ध होंगी इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर श्रमिकों को काफ़ी होने वाला है, विधायक शिव अरोरा ने महत्वपूर्ण योजना देशभर सहित उत्तराखंड रुद्रपुर मे लागू करने हेतु विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते है जिनके नेतृत्व मे यह योजना सफलतापूर्वक संचालित होंगी ओर इसका सीधा लाभ हमारे श्रमिकों को मिलेगा।
विधायक ने कहाँ जी रामजी को लेकर सड़क से संसद तक विपक्ष द्वारा लगातार विरोध किया गया मगर यह योजना श्रमिकों के हित मे है ओर इसका लाभ श्रमिकों को होगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास अधिकारी, बीडीओ गदरपुर अतिया परवेज खान, आशित कुमार,परियोजना अधिकारी हिमांशु जोशी,हेम कांडपाल, छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, भगवानपुर प्रधान विनीत सोलंकी, बीडीसी राजेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close