Saturday 04/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणबोले- डीपीआर जल्द होगी तैयार, तीन वर्ष में पूरा होगा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टगौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण मेरी प्राथमिकता: मनमोहन शर्मामसूरी में सड़क निर्माण की खुली पोलए सीवरेज के लिए छोड़े गड्ढे में फंसी मैक्स पिकअप, बड़ा हादसा टलाबार्लाेगंज मेरीविल स्टेट रोड पर ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, स्थानीय लोगों में रोष; नगर पालिका से कार्रवाई की मांगमसूरी में मॉक ड्रिल में दिखी आपदा से निपटने की तैयारी,, 15 मिनट में सक्रिय हुआ पूरा प्रशासन, बारिश बनी चुनौतीविधायक शिव अरोरा का एक ओर संकल्प पूर्ण होने के ओर विधायक का भरोसा 2026 से शुरू होगा रुद्रपुर का मेडिकल कॉलेजविधायक के प्रस्ताव 14 करोड़ से मेडिकल कॉलेज मे लगी एमआरआई मशीन, डायग्नोस्टिक लैब बनकर तैयार जनता मिलेगी बड़ी राहतहल्द्वानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्यापक तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंतामसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणअवैधानिक लेऑफ के खिलाफ में भगवती (Micromax) के श्रमिकों का प्रदर्शनएमिटी समेत यूपी की चार यूनिवर्सिटीज़के लॉ स्टुडेंट्स की टीएमयू में इंटर्नशिपडॉक्टरों के थोक तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
राज्य

रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का जोरदार प्रदर्शन, 300 टुकटुक जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; ‘बैट’ ऐप से वाहनों को रोककर अवैध वसूली का आरोप

रामनगर।रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर दिखाई दिया, कथित तौर पर एक मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते में कही भी हैक /बंद किए जाने और इसके बाद उसको खोलने के ऐवज में अवैध वसूली किए जाने के विरोध में करीब 300 टुकटुक चालकों ने अपने वाहनों को राजकीय इंटर कॉलेज मोहल्ला ख़ताड़ी ग्राउंड में खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद सभी चालक एकजुट होकर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।ई-रिक्शा चालकों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक विशेष ‘बैट’ ऐप के माध्यम से उनके ई-रिक्शा को कहीं भी अचानक रोक दिया जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,चालकों का कहना है कि कई बार वाहन में मरीज, बुजुर्ग और बच्चे भी सवार होते हैं, ऐसे में बीच रास्ते में ई रिक्शा हैक कर बंद हो जाने से उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है,ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कई बार वाहन सुनसान या जंगल से गुजरने वाले मार्गों पर बंद हो जाते हैं, जिससे चालक और सवारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगता है, चालकों ने आरोप लगाया कि वाहन बंद होने के बाद कुछ लोग उनसे संपर्क कर पैसे देने के बदले ई-रिक्शा दोबारा चालू करने की बात करते हैं,उनका दावा है कि यह एक संगठित तरीके से की जा रही अवैध वसूली का मामला है.
ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, इसी कारण सभी चालक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।प्रदर्शन के दौरान लगभग 300 टुकटुक वाहनों को नार्मल स्कूल जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कर चालकों ने अपना विरोध दर्ज कराया,इसके बाद सभी चालक उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी ई-रिक्शा चालक को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
चालकों ने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शा को ऐप के माध्यम से अनधिकृत रूप से नियंत्रित करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए,साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे किसी भी चालक का वाहन बिना वैधानिक प्रक्रिया के बीच रास्ते में बंद न किया जा सके। चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।वही मामले में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने कहां कि मामले की जांच कर नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोनिस कुरैशी,चांद,दानिश,इमरान हुसैन,जावेद,शमशेर अहमद,फैजान,हफीज,राजू,वसीम आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close