Saturday 04/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणबोले- डीपीआर जल्द होगी तैयार, तीन वर्ष में पूरा होगा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टगौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण मेरी प्राथमिकता: मनमोहन शर्मामसूरी में सड़क निर्माण की खुली पोलए सीवरेज के लिए छोड़े गड्ढे में फंसी मैक्स पिकअप, बड़ा हादसा टलाबार्लाेगंज मेरीविल स्टेट रोड पर ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, स्थानीय लोगों में रोष; नगर पालिका से कार्रवाई की मांगमसूरी में मॉक ड्रिल में दिखी आपदा से निपटने की तैयारी,, 15 मिनट में सक्रिय हुआ पूरा प्रशासन, बारिश बनी चुनौतीविधायक शिव अरोरा का एक ओर संकल्प पूर्ण होने के ओर विधायक का भरोसा 2026 से शुरू होगा रुद्रपुर का मेडिकल कॉलेजविधायक के प्रस्ताव 14 करोड़ से मेडिकल कॉलेज मे लगी एमआरआई मशीन, डायग्नोस्टिक लैब बनकर तैयार जनता मिलेगी बड़ी राहतहल्द्वानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सालयों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के व्यापक तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंतामसूरी में जाम से मिलेगी राहत, रोपवे से जुड़ेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल, आवास सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षणअवैधानिक लेऑफ के खिलाफ में भगवती (Micromax) के श्रमिकों का प्रदर्शनएमिटी समेत यूपी की चार यूनिवर्सिटीज़के लॉ स्टुडेंट्स की टीएमयू में इंटर्नशिपडॉक्टरों के थोक तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
राज्य

गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण मेरी प्राथमिकता: मनमोहन शर्मा

155 बार रक्तदान हेतु डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित

उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत, उत्तराखंड द्वारा आयोजित एक भव्य ‘दायित्व ग्रहण समारोह’ में विख्यात जनसेवक एडवोकेट मनमोहन शर्मा को “ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत (उत्तराखंड)” का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ भव्य कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संतों, गणमान्य अतिथियों तथा समाजसेवियों ने शिरकत की।सभी ने समाज सेवा , पर्यावरण संरक्षण एवं गौरक्षा के प्रति एडवोकेट पं० मनमोहन शर्मा की सक्रियता व समर्पण की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की।
दायित्व ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मदास जी महाराज , कार्यक्रम अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज जी के सान्निध्य में राष्ट्रीय महासचिव (जनसेवक) रवि शर्मा जी ने विधिवत् एडवोकेट मनमोहन शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। इसके अतिरिक्त श्री लोकेश (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार) ने पं. मनमोहन शर्मा को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। साथ ही मनीष सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्लोबल वार्मिंग ट्रस्ट) ने एड० मनमोहन शर्मा को उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया
श्री बिट्टू भट्ट (राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वाभिमान मोर्चा ) ने पं० मनमोहन शर्मा को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
मुख्य अतिथि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत, उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी गौ पुत्र धर्मदास जी महाराज ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि एडवोकेट पं० मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में उत्तराखंड में गौ-सेवा के कार्यों को निश्चित रूप से नई दिशा, ऊर्जा एवं गति मिलेगी।उन्होंने केंद्र सरकार से ‘गौ माता’ को राष्ट्र माता घोषित करने की पुरजोर मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर निर्णय नहीं लिया गया, तो सड़कों पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी शिवानंद जी महाराज ने राम मंदिर और सामाजिक शुचिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मानव जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पं० मनमोहन शर्मा ने कहा कि “संगठन ने महत्वपूर्ण पद प्रदान करके पर मुझमें जो निष्ठा और विश्वास जताया है जताया है, मैं उसके प्रति पूर्णतः अनुशासित रहते हुए अपने दायित्व का समर्पित भाव से निर्वहन करूंगा।मेरे जीवन का मुख्य ध्येय ही समाज सेवा, गौ-सेवा, मानवाधिकार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना है।
राष्ट्रीय महासचिव रवि शर्मा ने ‘घर-घर गौ-सेवा’ का संदेश दिया। उन्होंने गौ सेवा को महान पुण्य का काम बताया ।
इस अवसर पर रक्तदान- जीवनदान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान करने वाले यूथ रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इंडिया द्वारा 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ० वर्मा ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्म दास महाराज , स्वामी शिवानंद महाराज एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पं० मनमोहन शर्मा का उन्हें सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, योगेंद्र शंकर, काँग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ० आर पी भारद्वाज, मोनिका, नीलम शर्मा, योगेंद्र खंडूजा, सुनील रामप्रसाद उपाध्याय, सुधीर वर्मा, रेडक्रास के डॉ० अनिल वर्मा, उमा शंकर शर्मा, सावित्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों व गौसेवकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Check Also
Close