Sunday 05/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागतकैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागतबीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलखगांव-गांव पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा-उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच अभियान बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतगरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबलभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर विशाल देशव्यापी जन-आंदोलन का ऐलान–भोपाल सिंह चौधरीजिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलस्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी को भावभीनी विदाईगांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू4 जुलाई विशेष, मसूरी से जुड़ी हैं जॉर्ज एवरेस्ट की अनगिनत यादें, जिनके नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हुई अमर
राज्य

ऋषिकेश में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री (समाज कल्याण योजनाएँ) रजनी रावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

Check Also
Close