Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय–डाॅ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। अब प्रदेशभर के क्षतिग्रस्त हो चुके विद्यालयों को संवारने के लिये वीबी-जीरामजी (विकसित भारत गारंटी राजेगार एवं आजीविका मिशन) योजना से भी धनराशि खर्च की जा सकेगी। जिसके तहत विद्यालयों की चाहरदीवारी,सम्पर्क मार्ग,शौचालय,खेल मैदान,पेयजल एंव विद्युतीकरण सहित भवनों के मरम्मत कार्यों के लिये धनराशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है,जोकि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित करने के उपरांत उपलब्ध हो सकेगी। इकसे अलावा डी-श्रेणी विद्यालयों के भवन निर्माण हेतु पूर्व में प्रेषित प्रस्तावों को तीन दिन के भीतर पुनः निरीक्षण कर शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने आज शिक्षा निदेशालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर से डी-श्रेणी विद्यालयों के प्राप्त प्रस्तावों का एक बार फिर पुनः निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिये। डाॅ.रावत ने बताया कि वीबी-जीरामजी योजना के तहत भी स्कूल-काॅलेजों की तस्वीर सुधारी जा सकेगी। इसके लिये ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने होंगे,जिसके लिये भारत सरकार ने धनराशि की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों,सम्पर्क मार्ग,शौचालय,खेल मैदान,पेयजल एंव विद्युतीकरण आदि कार्यो के लिये आपदा न्यूनीकरण मद से भी धनराशि जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस मद के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों एवं अन्य प्रस्ताव जिला अधिकारी को उपलब्ध कराने होंगे। विभागीय मंत्री ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से मानकपूर्ण करने वाले तथा विषम परिस्थितियों वाले विद्यालयों के उच्चीकरण संबंधी प्रस्ताव तीन कार्य दिवसों के भीतर निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मण्डल, जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर किये गये शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सभी सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये,आदेशों का पालन न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। विभागीय मंत्री डाॅ.रावत ने कहा कि जनपदों को जादू का पिटारा,कम्प्यूटर,फर्नीचर आदि मदों में उपलब्ध कराई गई धनराशि को खर्च करने सम्बंधी निविदाओं में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। जिसमें विभागीय कार्मिकों एवं संबंधित फर्माे ने मिलकर निविदा आमंत्रित करने के बावजूद स्वीकृत की गई धनराशि के बराबर वाली निविदाएं ही स्वीकृत की,जो कि मिलीभगत कर वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करती है। जिसकी निदेशालय स्तर पर कमेटी गठित कर जांच के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये हैं। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर,हरिद्वार,हल्द्वानी शहर,देहरादून शहर एवं कोटद्वार क्षेत्र में मिड-डे मील योजना के भी जांच के निर्देश दिये गये। विभागीय मंत्री ने महानिदेशक को जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों एवं अन्य योजनाओं की माॅनिटिरिंग के लिये निदेशालय स्तर के एक-एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये,ताकि नामित अधिकारी संबंधित जनपदों में जाकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर सकेेगे,तथा रिपोर्ट महानिदेशालय व शासन को उपलब्ध करानी होगी। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन,अपर सचिव नमामि बंसल,महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे,निदेशक एससीईआरटी वंदन गब्र्याल,निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल्टी,निदेशक प्राथमिक शिक्षा के.एस.रावत,उप निदेशक जे.पी.काला मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे,जबकि शेष जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Check Also
Close