Sunday 05/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागतकैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागतबीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलखगांव-गांव पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा-उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच अभियान बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतगरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबलभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर विशाल देशव्यापी जन-आंदोलन का ऐलान–भोपाल सिंह चौधरीजिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलस्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी को भावभीनी विदाईगांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू4 जुलाई विशेष, मसूरी से जुड़ी हैं जॉर्ज एवरेस्ट की अनगिनत यादें, जिनके नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हुई अमर
राज्य

बीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलख


श्रीनगर गढ़वाल। प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले बहुचर्चित बीज बम अभियान सप्ताह-2026 का शुभारंभ आगामी 9 जुलाई से होगा। 9 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस राज्यव्यापी एवं राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुके अभियान का औपचारिक शुभारंभ उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल अपने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी देहरादून से करेंगे। अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से हरियाली बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाना है। उद्घाटन समारोह में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी,पर्यावरणविद्,सामाजिक कार्यकर्ता,विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तराखंड के सभी जनपदों के प्रभागीय वनाधिकारी,रेंज अधिकारी एवं वनकर्मी वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ेंगे। अभियान के तहत पूरे सप्ताह प्रदेशभर में स्थानीय प्रजातियों के बीजों से तैयार किए गए बीज बमों का व्यापक वितरण एवं रोपण किया जाएगा। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2025 में वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा इस अभिनव पहल को वन विभाग की कार्ययोजना में शामिल किया जाना अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि आज यह पहल केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रही,बल्कि देश के अनेक राज्यों में वन विभाग,शिक्षण संस्थान,स्वयंसेवी संगठन,सामाजिक संस्थाएं तथा हजारों पर्यावरण प्रेमी इसे अपने-अपने स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत एक छोटे प्रयास के रूप में हुई थी,लेकिन आज यह प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन बन चुका है। अभियान का मूल उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण से भावनात्मक रूप से जोड़ना और प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद दरमोड़ा तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो.एच.बी.एस.चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि बीज बम अभियान पर्यावरण संरक्षण का एक अत्यंत सरल,वैज्ञानिक एवं जनसहभागिता आधारित मॉडल है। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्र का विस्तार करना,जैव विविधता को समृद्ध बनाना तथा मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला यह अभियान बच्चों,युवाओं,महिलाओं,सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड में इस अभियान का शुभारंभ स्वयं वन मंत्री के करकमलों से होना पूरे अभियान के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण अवसर है। अभियान से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस हरित जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। एक छोटा-सा बीज बम भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण,जल स्रोतों के संवर्धन,वन्यजीवों के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है। आइए हम सभी बीज बम अभियान सप्ताह-2026 से जुड़ें और एक बीज बम बनाकर प्रकृति,पर्यावरण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

Check Also
Close