Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय-उत्तरा केयर अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में 230 से अधिक मरीजों ने पाया भरोसेमंद उपचार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को अब गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख करने की मजबूरी धीरे-धीरे समाप्त होती दिखाई दे रही है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारतीय सामाजिक सेवा एवं जागरूकता (आईएसएसए) फाउंडेशन द्वारा संचालित उत्तरा केयर अस्पताल लगातार आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए ग्रामीण और पर्वतीय जनता के लिए उम्मीद का केंद्र बनता जा रहा है। शनिवार को अस्पताल में आयोजित विशेष सुपर स्पेशियलिटी बाह्य रोगी विभाग में जनपद के विभिन्न विकासखंडों तथा आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 230 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में मस्तिष्क एवं स्नायु रोग,हृदय रोग,गुर्दा रोग,त्वचा रोग तथा अस्थि एवं जोड़ रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का विस्तृत परीक्षण किया। लंबे समय से गंभीर एवं जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप विशेषज्ञ परामर्श,आवश्यक जांच तथा उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बड़ी संख्या में ऐसे मरीज भी पहुंचे,जिन्हें अब तक उपचार के लिए देहरादून,ऋषिकेश अथवा अन्य बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों ने राहत एवं संतोष व्यक्त किया। मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ डॉ.संध्या चौहान ने लकवा,माइग्रेन,मिर्गी,नसों की कमजोरी तथा अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श दिया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.सुक्हदीप सिंह ने त्वचा संबंधी एलर्जी,दाद,खुजली,सोरायसिस,बाल झड़ने तथा अन्य त्वचा रोगों से ग्रसित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार एवं सावधानियों की जानकारी दी। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ.कृष्ण चंद्र ने किडनी संबंधी रोग,उच्च रक्तचाप,गुर्दों की कार्यक्षमता में कमी तथा अन्य जटिल समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जयकृत चौधरी ने हृदय रोग,सीने में दर्द,अनियमित धड़कन,उच्च रक्तचाप तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ.ईशान बुद्धिराजा ने घुटनों के दर्द,कमर दर्द,गठिया,हड्डियों की चोट तथा अन्य अस्थि रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। आईएसएसए फाउंडेशन के निदेशक इन्द्रजीत सिंह नेगी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों,दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों तथा परिवहन संबंधी समस्याओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक मरीज समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं प्राप्त कर पाते। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उत्तरा केयर अस्पताल के माध्यम से आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी अस्पताल जनहित में इसी प्रकार की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जे.पी.चमोली ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं,बल्कि जनपद के प्रत्येक नागरिक को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके अपने जिले में उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाले सुपर स्पेशियलिटी बाह्य रोगी विभाग को लगातार जनसहयोग और विश्वास प्राप्त हो रहा है,जिसके कारण बड़ी संख्या में मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 11 जुलाई 2026 को अस्पताल में विवेकानन्द अस्पताल देहरादून के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष नेत्र रोग बाह्य रोगी विभाग आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मोतियाबिंद,दृष्टिदोष,आंखों में जलन,धुंधला दिखाई देना,आंखों की एलर्जी,काला मोतिया तथा अन्य नेत्र रोगों की विशेषज्ञ जांच,परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। अस्पताल प्रबंधक डॉ.मनोज गोविल ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी बाह्य रोगी विभाग अब प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा,जिससे जनपदवासियों को समय-समय पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी नई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए जनपदवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। वरिष्ठ प्रबंधक कमल कांत कला ने बताया कि अस्पताल में चौबीसों घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा,एम्बुलेंस सुविधा,बाह्य एवं आंतरिक रोगी विभाग,अत्याधुनिक पैथोलॉजी प्रयोगशाला,डिजिटल एक्स-रे,अल्ट्रासोनोग्राफी,हृदय विद्युत परीक्षण,औषधि केंद्र तथा अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य जनपद के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित,सुलभ,गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रबंधन ने जनपद पौड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से समय-समय पर आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों एवं बाह्य रोगी विभाग की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी की स्थिति में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेना ही बेहतर स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है। 230 से अधिक मरीजों की सहभागिता यह साबित करती है कि अब जनपद पौड़ी में भी महानगरों जैसी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं। आईएसएसए फाउंडेशन द्वारा संचालित उत्तरा केयर अस्पताल आधुनिक चिकित्सा,अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और समर्पित सेवाभाव के साथ स्वस्थ पौड़ी-सशक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

Check Also
Close