Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

रामनगर-रामनगर में रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लिया गया।


उत्तराखंड के रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम ढेला स्थित एक रिसॉर्ट में छापेमारी कर कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, मौके से 52 पुरुष और 10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और हरियाणा ब्रांड की शराब भी बरामद होने की बात कही है। कुछ सूत्र महिलाओं में नाबालिगों के शामिल होने का दावा कर रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पूरे मामले का विस्तृत खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शाम प्रेस वार्ता में किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Check Also
Close