Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है। भाजपा, कांग्रेस व यूकेडी के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है। आज चोमेल क्षेत्र के दर्जनो भाजपा के लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्यप्रणाली तथा कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर विधायक आवास में भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल सभी लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा उनके क्षेत्र में उन्हें सरकार की योजनाओं का कोई भी लाभ नहीं मिला है ना उन्हें सड़क मिली ना पेयजल मिला जबकि कई बार शासन प्रशासन व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की गई पर कोई कार्रवाई उनके द्वारा नहीं की गई। उन्होंने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा उनकी समस्या का समाधान किया गया तथा उनकी सुध ली गई। उन्होंने कहा वह भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता थे पर पार्टी के द्वारा उनकी तथा उनके क्षेत्र की समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा जिससे आहत होकर तथा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उनके द्वारा आज भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली गई है तथा वह 2027 में पूर्ण मनोयोग से लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को जीत दिलाएंगे। वही लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है भाजपा सपने दिखाती जरूर है पर उन्हें पूरा नहीं करती। जिस कारण भाजपा से खिन्न होकर आज बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और भाजपा नेता और सरकार विकास के ढोल पीट रही है। विधायक अधिकारी ने कहा 2027 में प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Check Also
Close