Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

उत्तरकाशी के डोडिताल क्षेत्र में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत की आशंका



उत्तरकाशी। जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक की अस्सी गंगा घाटी में सोमवार रात डोडिताल के समीप पखोटी बुग्याल में बड़ा हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मांझी गांव के पशुपालकों की करीब 300 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 250 बकरियां लापता बताई जा रही हैं।
स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि बकरियों की मौत आकाशीय बिजली से हुई है या किसी अन्य कारण से। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना से क्षेत्र के पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन से नुकसान का आकलन और आवश्यक सहायता की मांग की जा रही है।

Check Also
Close