Thursday 09/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
बद्रीनाथ में चढ़ावे को लेकर सीएम धामी का बयान786.73 करोड़ के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मिली मंजूरीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निभाया वादा, रानीपोखरी सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का किया उद्घाटनदर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियांरुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोररमपुरा की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने कराया शुभारंभरमपुरा की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, विधायक शिव अरोरा ने कराया शुभारंभरूद्रपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिले ठुकरालटीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी की झोली में एक और प्रतिष्ठित अवार्डमहत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा पत्र।
राज्य

रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, रुद्रपुर में गुरुवार को प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया।

बैठक में चिकित्सा, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सेवा निवृत्त एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की शक्ति हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की नीतियों को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश संयोजक कोस्तुवानंद जोशी, प्रदेश सह-संयोजक सचिन, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल तथा विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव धंड, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, सेवा निवृत्त प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र रमोला, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका, आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से समाज के बीच पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Check Also
Close