Wednesday 23/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्माशहरी विकास सचिव से मिले महापौर विकास शर्माजिला विधिक सेवा प्राधिकारण उद्यम सिंह नगर माननीय सचिव ममता पंत, के आदेशानुसार आदेश संख्या-56/2026-27 के तत्वावधान पर, एक संयुक्त कैंप का आयोजन रामस्वरूप भगत उच्चतर मध्यमिक विद्यालय मुडे़ली प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया मंच का संचालन पैरालीगल वॉलीन्टर गीता शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को विधिक नीशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई और विमला मुडे़ली के, द्वारा,छात्र-छात्राओं को अन्य जानकारीयो से जागरूक किया गया विषय- नालसा और सालसा, की वीभिन्न योजनाओं और अपराधों के लिए, न्यूनातम मुआवजा राशि के प्रावधान हैं जैसे,एसिड अटैक, मानव तस्कारी,समूहिक बलात्कार, मानव तस्कारी, नाबालिक बच्चों का यौन उत्पीड़न, घरेलु हिंसा साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा के नियमों और हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी गई और साथ ही बताया सिविल कोर्ट खटीमा में हर 3 महीने बाद राष्ट्रीय लोक अदालत, का आयोजन किया जाता हैं, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण उधम सिंह नगर में स्थाई लोक अदालत है जो राविवर सेकंड सैटरडे को बंद रहती है ,इसे परमानेट लोक अदालत मैं अन्य केसों का निसतारण कर फैसला करा दिया जाता हैं,, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098 छात्र छात्राओं को बताकर विधिक नीशुल्क सुविधाओं ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्रों की जानकारी देकर नालसा टोल न०-15100 इतयादि की विधिक, सुविधाओं की जानकारी से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया पैरालीगल बाॅलियंटर, की उपस्थिति संख्या-टीम नंबर -36 से गीता शर्मा टीम नंबर- 41 से विमला मुडेला , माया देवी, ठगो देवी प्रभु दयाल, विधिक शिविर कैंप में उपस्थित रहे ।सितारगंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने उठाया ध्वज पताका पूरे विधि विधान से किया गया पूजन🔶 नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) को लेकर एसएसपी अजय गणपति ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने आज सितारगंज स्वास्थ्य केंद्र में साप्ताहिक हड़ताल के तहत धरना किया और आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित कई मांगों उठाई इस दौरान यूनियन की जिला उपसचिव अनिता अन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार आशाओं के श्रम का लगातार शोषण कर रही है. उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशाओं को न तो राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है और ना ही सरकार द्वारा लागू न्यूनतम वेतन मिलता है। जो कि बिल्कुल अनुचित और अन्यायपूर्ण है। लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि आशाओं को स्वास्थ्य विभाग व बाहरी विभाग के भी कई कमीशन आधारित काम सौंप दिए जाते हैं। उस पर भी जब एकमुश्त राशि बनती है तो कई जगह विभाग के अधिकारी कमीशन मांग लेते हैं उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ऐक्टू के नेतृत्व में 22 नवंबर को देहरादून कूच करेंगे और अपने हक अधिकार की मांग को बुलंद करेंगे। प्रदेश की हजारों आशा वर्कर्स इस आंदोलन में भाग लेंगी ब्लॉक महामंत्री शर्मिन सिद्दकी ने कहा कि हमारी मांग है कि 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वायदे को पूरा सरकार पूरा करे, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे, न्यूतम वेतन लागू करे, सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन लागू करे, आशाओं के श्रम की राशि का भुगतान हर माह करे, ट्रेनिंग व पल्स पोलियो अभियान की राशि 500 रुपए प्रतिदिन करे, आशाओं के साथ विभागीय अधिकारियों का सम्मानपूर्वक व्यवहार करने की गारंटी हो, हर अस्पताल में आशा घर का निर्माण करने व अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ की कमी को दूर किया जाए, मनमाने तरीके से आशाओं की छटनी रोकने की है धरने में जिला उप सचिव अनीता अन्ना, ब्लॉक महामंत्री शर्मिन सिद्दकी, भावना बिष्ट, यशोदा देवी मोहनी, इंद्रावती, हेमंती नेगी, खुशनुमा , पूनम शर्मा, अनीता बोरा, ममता शर्मा, संगीता, प्रेमा देवी, फूलादेवी, मंजीत कौर, रहीमा, शबनम, कुलदीप कौर, मीना देवी,अंगूरी देवी, सफ़ीना, भागीरथी, रबीना, देवी, मोबिना, कंचन गुप्ता, पुष्पा देवी, मंजीत, निर्वेश कुमारी,मीना,विजेता देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी, सबीना, रीना देवी, लीलावती, कमला देवी, सरोजनी, ज्योति, सच्ची, सरिता, मीना देवी, विमला कौर, विजयवती, निर्मला देवी, व अन्य आशाएं शामिल थी।राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्नआज मजदूर सत्याग्रह का सातवां (7)दिन है ऐरा श्रमिक संगठन के महिला मजदूरों और बच्चों सहित सत्याग्रह पर कम्पनी गेट पर उपस्थित है कंपनी प्रबंधन 16 तारीख से हमें कंपनी गेट से हटाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन वह किसी भी तरह सफल नहीं हो पा रहे हैं इस प्रयास में कंपनी प्रबंध के आज रुद्रपुर सिविल कोर्ट में प्रस्तुत हुए और सिविल कोर्ट द्वारा अगली डेट 15 अक्टूबर को दे दी गई16 सितंबर को अपेक्स बिल्डर लिमिटेड कम्पनी में हुई वार्ता को लेकर AlC महोदय जी द्वारा दिया गया आश्वासन की 28 सितम्बर को जिला प्रशासन में वार्ता होगी लेकिन आज तक कोई भी सूचना लिखित में नहीं दिया गया इसको लेकर आज ऐरा श्रमिक संगठन के मजदूर ALC महोदय रुद्रपुर से मिलने गये लिकिन ALC महोदय किच्छा होने की सूचना दी गई 17 सितंबर से लगातार ALC महोदय रुद्रपुर से मिलने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मिलना मुश्किल हो रहा हैयह कि जिला प्रशासन को यह भलीभांति विदित है की एन सी एल टी की दिल्ली शाखा के निर्देशन में अपेक्स बिल्डसिस लिमिटेड, सेक्टर -09,सिडकुल पंतनगर की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसके तहत कम्पनी के स्वामित्व और प्रबंधन को समस्त श्रमिकों और कर्मचारियों सहित जसमृत डिजाइनर को हस्तगत किया गया।जिससे पूर्ण सहमति ब्यक्त करते हुए जसमृत डिजाइनर के स्वामी द्वारा एन सी एल के समक्ष लिखित हलफनामा / शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए उक्त नीलामी प्रक्रिया में वर्णित सभी शर्तों को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता ब्यक्त करते हुए उक्त कारखाने के स्वामित्व और प्रबंधन को ग्रहण किया।किन्तु श्रमिकों की आज तक कार्यबहाली नहीं की गईं है। जिसके पश्चात् प्रार्थी यूनियन द्वारा एन सी एल टी की उच्च शाखा एन सी एल ए टी में रिट / याचिका दायर की। जिस पर एन सी एल ए टी द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया कि एन सी एल ए टी के तहत हुई नीलामी प्रक्रिया में वर्णित सभी शर्ते सभी पक्षों पर बाध्यकारी होंगे। इसके पश्चात् भी कम्पनी प्रबंधन द्वारा कारखाने के 102 स्थाई श्रमिकों की आज तिथि तक भी कार्यबहाली नहीं की गईं है। जो कि उक्त नीलामी प्रक्रिया में वर्णित शर्तों, उक्त के क्रम में एन सी एल टी की डबल बैंच यानि एन सी एल ए टी के उक्त आदेशों का और उक्त के क्रम में नये मालिक द्वारा एन सी एल टी के समक्ष प्रस्तुत अपने ही उक्त हलफनामे /शपथपत्र का घोर उल्लंघन है। घोर छल कपट है।जिससे उक्त 102 श्रमिकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
राज्य

सतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमक


रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत न्याय पंचायत संकुल सतेराखाल में सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। महोत्सव में संकुल के अंतर्गत आने वाले पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी प्रतिभा,ज्ञान,रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान मॉडल प्रदर्शनी,भाषण प्रतियोगिता एवं सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी विषयगत समझ का परिचय दिया। मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं एवं विषयों को आकर्षक और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडल उनकी कल्पनाशीलता,विषय की समझ और सीखने के प्रति रुचि को प्रदर्शित कर रहे थे। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विषयगत ज्ञान के साथ-साथ सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे गए,जिनका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय इंटर कॉलेज मालतोली के रुद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सतेराखाल की कुमारी पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली के आरव पटवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम एवं न्याय पंचायत संकुल समन्वयक चैतन्य कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक विज्ञान महोत्सव के उद्देश्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर विकासखंड जनपद एवं राज्य स्तर तक किया जाना है। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में केवल विषयगत ज्ञान ही विकसित नहीं करतीं,बल्कि उनके भीतर रचनात्मकता,तार्किक चिंतन,अभिव्यक्ति क्षमता,आत्मविश्वास,निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं के समापन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता साफ दिखाई दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संकुल समन्वयक चैतन्य कुकरेती ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सीखने की प्रक्रिया और निरंतर प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर डायट रतूड़ा से गुरु प्रसाद सती,महिपाल कोली,भक्तदर्शन कोली,पिंकी रावत,अनीता एवं कृष्ण चंद्र भट्ट सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सामाजिक विज्ञान महोत्सव विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक,रचनात्मक और प्रेरणादायी अनुभव रहा। महोत्सव ने विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उन्हें मॉडल,संवाद,भाषण और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से समझने तथा अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ जिज्ञासा,प्रतिभा के साथ आत्मविश्वास और शिक्षा के साथ सामाजिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Check Also
Close