सीतरगंज के निकट मैनाझुन्डी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

 

 

 

एंकर सितारगंज के निकट ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है इसी क्रम में मैनाझुंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचे, जहां उन्हें सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।मैनाझुंडी, 07 अक्टूबर 2026।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनाझुंडी में आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।शिविर का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनाझुंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुरभि नारायणी अवस्थी के निर्देशन में किया गया। शिविर के दौरान मरीजों का पंजीकरण, चिकित्सकीय परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांच और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में कुल 153 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इनमें 82 पुरुष और 71 महिलाएं शामिल रहीं मरीजों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिलाया गया।अस्थि रोग विशेषज्ञ ने 14 मरीजों, ईएनटी विशेषज्ञ ने 10 मरीजों, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 13 मरीजों और स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 16 महिला मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया।