Flash News
अवैध खनन पर सख्ती: एसएसपी अजय गणपति ने चौकी शक्तिफार्म के प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिररुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका और ड्यूटी के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती गई। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी में तैनात कुल आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

Grid Posts

View All
उत्तराखण्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं में पुस्तक लेखन हेतु शिक्षकों की क्षमता विकास कार्यशाला का समापन

उत्तराखण्ड

कठुली में सेवा संकल्प शिविर से ग्रामीणों को मिली राहत,अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की पहल-दूरस्थ क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर जोर

उत्तराखण्ड

जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में एकेश्वर विकासखंड की टीम रही प्रथम,राज्य स्तर पर करेगी जनपद का प्रतिनिधित्व

उत्तराखण्ड

जनक दरबार में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की गुहार-2 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे कार्मिक,मांग पूरी न हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

राज्य

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने की आपदा क्षति की समीक्षा-विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत…

राज्य

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सजेगा ‘सरस फूड फेस्टिवल’

पहाड़ी व्यंजनों और हस्तशिल्प का दिखेगा रंग, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ देहरादून 29 सितंबर, 2026 (सू.वि)राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक रेंजर…

राज्य

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश…

राज्य

तलवाड़ी-थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के सफल संपन्न होने के उपरांत…

राज्य

हल्दूचौड़ के दौलिया में सड़क किनारे मिला दुर्लभ कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

ग्राम सभा हल्दूचौड़ के दौलिया क्षेत्र में उस समय कौतूहल और संवेदनशीलता का माहौल बन गया, जब सड़क किनारे एक…

राज्य

सेवा संकल्प फाउंडेश के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क सेनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर…

राज्य

युवा भारत उधमसिंह नगरसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम रिपोर्टअवधि: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026स्थान: ब्लॉक खटीमा, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंडमाननीय जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार जी के दिशा-निर्देशन में युवा भारत उधमसिंह नगर द्वारा ब्लॉक खटीमा में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न स्थानों पर “एक पेड़ माँ के नाम”, स्वच्छता एवं सेवा कार्य, शपथ ग्रहण तथा दीवार लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय लोगों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम का आयोजन NYV पूजा वर्मा द्वारा ब्लॉक खटीमा के विभिन्न स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं—शिव कॉलोनी, पशुपतिनाथ मंदिर, खटीमाजीजीआईसी इंटर कॉलेज, खटीमाराम स्वरूप भगत इंटर कॉलेज, खटीमाग्राम नौगमा थग्गू स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर का मैदानकार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोगजीजीआईसी इंटर कॉलेज, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा बिष्ट जी, सुखजीत कौर जी, पुष्पा सामंत जी एवं एकता रस्तोगी जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की गई।ग्राम नौगमा थग्गू स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन श्री दिवानी चंद जी एवं फिटनेस ट्रेनर श्री राजकुमार थापा जी की सहभागिता रही। उनके द्वारा कार्यक्रम की गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया गया तथा उपस्थित लोगों को सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।शिव कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पंडित जी एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं सेवा संबंधी गतिविधियों में सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।दीवार लेखन एवं स्वच्छता जागरूकतासेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दो स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य भी किया गया। इन दीवारों पर स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता से संबंधित प्रेरणादायक विचार एवं संदेश लिखे गए।दीवार लेखन के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियाँसेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर शपथ ग्रहण एवं दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुँचाया गया।निष्कर्षसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का सफल प्रयास किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।आभारसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु माननीय जिला युवा अधिकारी श्री रोशन कुमार जी, विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं समस्त स्टाफ, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं तथा सभी सहयोगी व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।प्रस्तुतकर्ता:NYV पूजा वर्माब्लॉक खटीमायुवा भारत, उधमसिंह नगर

राज्य

टीएमयू कैंपस में दिव्यघोष के बीच निकली भव्य और दिव्य श्रीजी की रथ यात्रा

ख़ास बातेंपरम पूज्य आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवम् पूज्य क्षुल्लक श्री 105 वृषभ सागर जी महाराज का…

राज्य

सचिव महोदय जी के तत्वाधान पर , स्थान ग्राम बानूसा, ग्रामीण क्षेत्र मैं समय – 10 से 11:00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकारण उधम सिंह नगर द्वारा नालसा, की नीशुल्क योजनाओं की जानकारी के संबंध में पीएलबी गीता शर्मा द्वारा मंच का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को विधिक से मिलने वाली नीशुल्क सेवाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक, दी गई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थाई लोक अदालत सड़क सुरक्षा के नियम नशे के दुष्प्रणाम और पोकसो एक्ट, शिक्षा के अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलु हिंसा ,मानव तस्कारी ,””साइबर क्राइम, साइबर हैलपलाइन नंबर1930, और सड़क सुरक्षा के नियम सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और ना लसा टोल नंबर फ्री0-15100 इतयादि की जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र के 21 लाभार्थियों को विधिक नीशुल्क जानकारी से जा गरूक किया गया टीम नंबर 36 से पैरालीगल बालियंटर गीता शर्मा तहसील खटीमा ,

राज्य

सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन रोमांच चरम पर, युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदकरुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के उभरते फेंसरों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभारुद्रपुर, 28 सितंबर 2026दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए प्रतिभाशाली फेंसरों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, तेज गति, सटीक रणनीति और अनुशासित खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में कैडेट पुरुष एपी, जूनियर पुरुष फॉयल एवं जूनियर महिला सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।तीसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत वातावरण बना रहा।दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणामकैडेट पुरुष एपी वर्ग:स्वर्ण पदक – सर्वेश कादियान (दुहान पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)रजत पदक – यश दलाल (हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा)कांस्य पदक – भानु प्रताप सिंह घरिया (आर्मी पब्लिक स्कूल नं.-2, बीईजी रुड़की, उत्तराखंड) एवं लकी (श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल, हरियाणा)जूनियर पुरुष फॉयल वर्ग:स्वर्ण पदक – हितेजस वुजल (शिव नादर स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – शौर्य गैरोला (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)कांस्य पदक – तरुण सिहाग (प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत, हरियाणा) एवं मयंक जैन (दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक, महाराष्ट्र)जूनियर महिला सेबर वर्ग:स्वर्ण पदक – साक्षी कपूर (दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19C, फरीदाबाद, हरियाणा)रजत पदक – जानवी नेरपागर (सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भेल, भोपाल, मध्य प्रदेश)कांस्य पदक – नेहारिका जयदीप त्रासी (द ब्रिगेड स्कूल, मल्लेश्वरम, बेंगलुरु, कर्नाटक) एवं पंखुड़ी शुक्ला (दिल्ली पब्लिक स्कूल, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)तीसरे दिन के आयोजन में खालसा समूह के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरि सिंह ग्रोवर, श्री मनजीत सिंह मक्कड़, श्री इंदरजीत सिंह, श्री गुरमीत सिंह गाबा, श्री कमलजीत सिंह, श्री हरविंदर सिंह, श्री जोगिंदर सिंह, श्री दलीप सिंह आहूजा, साथ ही श्री अंकित अग्रवाल (एमडी, स्वास्तिक ज्वेलर्स), श्री सुमित अरोड़ा, श्री मनप्रीत सिंह सुखीजा, श्री मनवेंद्र यादव, श्री रुमिल चावला, श्री विष्णु सक्सेना, श्री गौतम गुलाटी एवं श्री विपिन गुलाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करती हैं।अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित राष्ट्रीय आयोजन के सफल संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।

राज्य

सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया गौरवरुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर, 27 सितंबर 2026।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। देशभर से आए युवा फेंसरों ने अपनी तकनीक, गति, सटीकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में फॉयल, एपी और सेबर स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।दूसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। खिलाड़ियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन से पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर रहा।दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणामकैडेट महिला सेबर वर्ग: नव्या शर्मा — डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब — स्वर्ण पदक; कांटा थारुणिका — विबग्योर हाई, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु — रजत पदक; गीतिका चौहान — संस्कृति मॉडर्न स्कूल तथा नंदिनी जैन — शिव नादर स्कूल, सेक्टर-168, नोएडा — कांस्य पदक।कैडेट पुरुष सेबर वर्ग: वंश वंश — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — स्वर्ण पदक; रैयान रैयान — गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा — रजत पदक; किशोरजीत सिंह थोंगाम — नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर तथा नैन ध्रुव — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — कांस्य पदक।जूनियर महिला फॉयल वर्ग: मन्नत कौर — डीपीएस रुद्रपुर — स्वर्ण पदक; श्विति कुमार — डीपीएस रुद्रपुर — रजत पदक; फातिमा खान रिदा — एम्पायरियन स्कूल, मुंबई, रायगढ़ तथा शानवी वर्मा — एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद — कांस्य पदक।दूसरे दिन के आयोजन में श्री पंकज शुक्ला, PCS, मुख्य कोषाधिकारी (Chief Treasury Officer–CTO), ऊधम सिंह नगर, श्री दुर्गा महापात्र, प्लांट हेड, GS Pharma, श्री संजीव सुमन, प्रोफेसर, College of Technology, जी. बी. पंत विश्वविद्यालय तथा श्री अंकित बंसल, रुद्रपुर सॉल्वेंट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं।अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।डीपीएस रुद्रपुर में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 का समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।

राज्य

सितारगंज से बसंत आर्या बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, क्षेत्र में खुशी की लहर

सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सितारगंज मंडल के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर बसंत आर्या की नियुक्ति की गई…

राज्य

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर, 46 रक्तदाताओं ने किया महादान

सितारगंज। सोशल ऑक्सीजन समिति एवं सिख संघ सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित रक्तदान…

राज्य

नानकमत्ता साहिब पीजी कॉलेज में छात्र संघ का निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी

नानकमत्ता। नानकमत्ता साहिब स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई…

राज्य

सितारगंज संगठन ने जो जिम्मेदारी दी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नितिन

सितारगंज। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे नितिन ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन…

राज्य

बारिश के बीच महापौर ने तीन पानी डैम और कल्याणी नदी क्षेत्र का किया निरीक्षण

रुद्रपुर। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच महापौर विकास शर्मा ने रविवार को शहर के जलभराव प्रभावित…

राज्य

हैम्पटन कोर्ट स्कूल में दौड़े नन्हे कदम, ‘रन फॉर यूनिटी’ ने दिया एकता का संदेश कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, हैम्पटन कोर्ट स्कूल में आयोजित वार्षिक ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता-2026 में खेल के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। एलकेजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ और ट्रैक स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण कक्षा 12 के विद्यार्थियों का ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम रहा, जिसने मैदान पर एकता और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आइजी मनोरंजन त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासित कदमताल के बाद विद्यार्थियों ने खेल भावना और नियमों का पालन करने की शपथ ली और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनोरंजक दौड़ों के साथ विभिन्न ट्रैक इवेंट्स और रिले रेस में प्रतिभाग किया। छोटे बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से जहां मैदान में रौनक रही, वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क का परिचय दिया। विशेष कराटे प्रदर्शन ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत ‘रन फॉर यूनिटी’ ने आयोजन को अलग संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के माध्यम से एकता, सहयोग और टीम भावना का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण के रूप में देखा गया। मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और खेल भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का मंच भी बनी। इस अवसर पर सुपीरियर एवं प्रधानाचार्य सिस्टर आइवी, समन्वयक रेखा और नंदिनी, एल्युमनी प्रेसिडेंट शैलेंद्र कर्णवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

राज्य

मसूरी में भारी बारिश में भी नहीं थमे कदम, नगर कीर्तन में गूंजा सेवा और भाईचारे का संदेशगुरु सिंह सभा का 109वां सालाना उत्सव शुरू, लंढौर से गांधी चौक तक निकली भव्य शोभायात्रा; मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्थाआसमान से बरसती तेज बारिश भी सिख समाज की आस्था के कदम नहीं रोक सकी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के शुभारंभ पर लंढौर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बारिश के बीच श्रद्धालु गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए गांधी चौक स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के दौरान शहर में भक्ति, सेवा और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा लंढौर से शुरू होकर मलिंगार, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंदमणि बडोनी चौक और मालरोड होते हुए गांधी चौक गुरुद्वारा पहुंचा। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थीं। एक सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन की व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन में ब्रास बैंड के साथ गुरु नानक स्कूल के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। वहीं गतका पार्टी ने तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। भारी बारिश के बावजूद नगर कीर्तन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही।लंढौर गुरुद्वारे में आयोजित 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा उत्तराखंड की पहचान है।इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में प्रसाद छका। मंत्री ने आयोजन के लिए गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष एमपीएस खुराना, त्रिलोचन सिंह, परमवीर कोहली, अवतार कुकरेजा, अनिल गोयल सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सिख समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राज्य

सीएमओ ने तीन विकासखंडों की स्वास्थ्य इकाइयों का लिया जायजा,व्यवस्थाओं में खामी पर दिए सुधार के निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में आमजन को समय पर बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता…

राज्य

22 राज्यों के 1,500 खिलाड़ियों से सजा राष्ट्रीय फेंसिंग का महाकुंभ, डीपीएस रुद्रपुर में सीबीएसई चैंपियनशिप का भव्य आगाज़350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी एवं निर्णायकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभरुद्रपुर, 26 सितंबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में शनिवार को सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के 22 राज्यों से आए लगभग 1,500 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों के साथ 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को खेल महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया, जहाँ जोश, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और खेल भावना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया।इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए एस.पी. सॉल्वेंट के प्रबंध निदेशक श्री पवन अग्रवाल तथा रुद्रपुर सॉल्वेंट के निदेशक श्री अशोक बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुशासन विकसित करने तथा देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार को इस प्रतिष्ठित आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है और डीपीएस रुद्रपुर इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि डीपीएस रुद्रपुर का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फेंसिंग जैसे खेल भारत के युवाओं के लिए भविष्य में असीम संभावनाओं के द्वार खोलेंगे और भारतीय खिलाड़ी वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाएँगे।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन से डीपीएस रुद्रपुर ने एक बार फिर देश के प्रमुख खेल आयोजकों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में देशभर के श्रेष्ठ युवा फेंसर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे विद्यालय परिसर को खेल भावना और राष्ट्रीय एकता के रंग में रंग दिया। यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का प्रेरक उत्सव बन गया है।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।

राज्य

धान के दाम में ₹72 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के लिए नाकाफी : डॉ. गणेश उपाध्यायकृषि लागत बढ़ने के बीच सरकार की घोषणा पर उठाए सवाल, बोले—“किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा”खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के लिए उत्तराखंड सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,441 तथा ग्रेड-ए धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले ₹72 प्रति क्विंटल अधिक है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने धान खरीद के लिए 7 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य भी घोषित किया है ,इस पर उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार पर किसानों की वास्तविक लागत और आय के बीच आधे से कम ,बढ़ते अंतर को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।डॉ. उपाध्याय ने कहा कि बे मौसम की बारिश ,जंगली व पालतू जानवरों के आतंक से फसलों को बचाने के बाद जब किसान फसल बेचने जाता है उसके बाद सरकार किसानों के प्रति बहुत बड़ा मजाक मजाक के तौर पर फसलों के मूल्य का निर्धारण करती है। “सरकार ₹72 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रही है, लेकिन किसान के खेत तक पहुंचकर वास्तविकता देखी जाए तो तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है। डीजल-पेट्रोल, बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और खेती से जुड़ी अन्य लागतों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ₹72 की बढ़ोतरी किसानों की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है।”उन्होंने कहा कि भाजपा की धामी सरकार लगातार स्वयं को किसान हितैषी सरकार बताती है, लेकिन किसानों की आय और खेती की वास्तविक लागत के बीच के अंतर पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।डॉ. उपाध्याय ने कहा—“किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले, यह केवल घोषणा का विषय नहीं बल्कि उसकी मेहनत और आजीविका का सवाल है। जिस तेजी से खेती की लागत बढ़ रही है, उसके मुकाबले ₹72 प्रति क्विंटल की वृद्धि वास्तव में ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसी प्रतीत होती है।”उन्होंने सरकार से मांग की कि धान के समर्थन ₹ ₹3000 प्रति कुंतल करना चाहिए,। आज मूल्य के साथ-साथ किसानों की वास्तविक उत्पादन लागत का व्यापक आकलन किया जाए और ऐसी मूल्य नीति बनाई जाए जिससे किसान को उसकी मेहनत, जमीन, पानी, बीज, खाद, डीजल और मजदूरी का उचित प्रतिफल मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को केवल धान खरीद का लक्ष्य घोषित करने के बजाय क्रय केंद्रों पर किसानों को समय पर भुगतान, पारदर्शी तौल, पर्याप्त सुविधाएं और बिना परेशानी के खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। राज्य सरकार ने इस खरीफ सत्र में धान की खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक कराने की जानकारी दी है।

राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस की धूम-नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का आह्वान

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस-2026 उत्साह,रचनात्मकता और ज्ञानवर्धक गतिविधियों…

राज्य

गोल्ड पर सनाया का सटीक निशाना-श्रीनगर की बेटी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में फिर रचा स्वर्णिम इतिहास

श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ की बेटियां अगर ठान लें तो ऊंची से ऊंची मंजिल भी उनके लिए दूर नहीं होती। श्रीनगर…

राज्य

लव जिहादी को पाताल से भी खोजकर लाएंगे, जरूरत पड़ी तो चलेगा धामी का बुलडोजरः विकास शर्मा

रुद्रपुर। किच्छा में 18 वर्षीय युवती को सरताज नामक युवक द्वारा अपने साथ ले जाने का मामला सामने आने के…