सितारगंज में रामलीला मंच का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही भगवान हनुमान की आरती भी की गई।रामलीला मंच के शुभारंभ के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि तराई क्षेत्र में रामलीला की परंपरा वर्षों पुरानी है। जब से यह क्षेत्र आबाद हुआ है, तभी से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ थारू जनजाति सहित आसपास के तमाम क्षेत्रवासी रामलीला मेले में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती कर क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे और आयोजन की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। सभी को राम के बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान रामलीला के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। शिवकुमार मित्तल, राकेश त्यागी और मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रामलीला मंडल के सभी पदाधिकारियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का भी सम्मान किया गया।रामलीला मंच के शुभारंभ के साथ ही सितारगंज में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी रामलीला मंचन देखने पहुंचे। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे परिवार के साथ रामलीला में पहुंचें और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।कुल मिलाकर सितारगंज में रामलीला का शुभारंभ आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।
वाईट कमल कुमार जिंदल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
वाईट नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह सितारगंज
