उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन किराना सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Related Posts
उत्तरकाशी_गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन,बर्फबारी जारी हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की टीम – देखें तस्वीरें
ख़बर शेयर करें -उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन हुआ है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।…
राष्ट्रीय खेल में चयनित खिलाड़ी को सीडीओ ने किया सम्मानित, विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण*
ख़बर शेयर करें -* खटीमा, 05 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी ने खटीमा क्षेत्र का भ्रमण…
SIR के बाद रुद्रपुर बनी उत्तराखंड की सर्वाधिक मतदाताओं वाली विधानसभा – विधायक शिव अरोरा*
ख़बर शेयर करें – *विधायक ने प्रेसवार्ता कर चुनाव आयोग,BLO व भाजपा के BLA-1, BLA-2, एवं भाजपा के सभी जेष्ट…
