देहरादून – (एम सलीम खान ब्यूरो) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सस्ते में डालर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफतार किया है, जिनमें तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं राजधानी देहरादून में सस्ते में डालर दिलाने के नाम झांसा देकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, हैरान कर देने वाली बात यह कि इस गैंग में तीन पुलिस कर्मी में शामिल हैं पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 7.50 लाख रुपए और लूटे लिए, पुलिस ने इस पूरे मामले में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके कब्जे से कैश और जाली डालर बरामद किए हैं यह गिरोह सस्ते में डालर दिलाने का झांसा देकर लोगों को लूट लिया करता था इस सनसनीखेज मामले में पुलिस कर्मियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है यह गैंग लोगों को सस्ते में डालर दिलाने और कम लगत में मोटी रकम की कमाई का झांसा देकर डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है और इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया यह पूरा मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है इस मामले में पीड़ित यशपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसे 20 हजार रुपए डालर सस्ते दामों पर दिला सकते हैं इसके लिए यशपाल सिंह को असली डालर दिखाएं जिससे उन्हें भरोसा हो गया जिसके बाद झाझरा क्षेत्र में सौदा करने के बुलाया यशपाल सिंह जैसे ही बताएं गए स्थान पर पहुंचे तो तीन पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों ने उन्हें धमकी देते उनके साथ मारपीट करते हुए उनसे 7.50 लाख रुपए और डालर लूट लिए बाद में 2.50 रुपए लौटा दिए शेष रकम इन्होंने आपस में बांट ली,इस मामले को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अधीनस्थ पुलिस अफसरों को तत्काल इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल 9 आरोपियों को गिरफतार कर लिया।
Related Posts
रुद्रपुर में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही इन्द्रा चौंक स्थित सैय्यद मासूम शाह मियां की चिल्लेगाह को हटाया
ख़बर शेयर करें -जिले भर की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अधिकारियों ने की कार्रवाई इन्द्राचौक से लगने वाले चारों…
एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली भव्य पथ यात्रा,सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
ख़बर शेयर करें – पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी मुख्यालय के…
हल्द्वानी_कैंचीधाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से राहत, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ख़बर शेयर करें -नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने आज यानि मंगलवार को कैंचीधाम और भवाली…
