*
*➡️ कोतवाली सितारगंज, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैम्प एवं थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में अलग अलग कार्यवाही कर 17 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 456 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद।*
*➡️ सितारगंज क्षेत्र के जंगलों में अवैध शराब बनाने की 07 भट्टियां नष्ट कर लगभग 7,000 लीटर लहन किया गया नष्ट।*
*➡️ अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।*
🛑 एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधमसिंहनगर में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना दिनेशपुर, कोतवाली सितारगंज, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं, सितारगंज क्षेत्र के जंगलों में अवैध कच्ची शराब बनाने की 07 भट्टियां नष्ट करते हुए लगभग 7,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
*1. थाना दिनेशपुर पुलिस की कार्रवाई*
➡️ थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की बिक्री के विरुद्ध तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 43 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी*
1. जंगीर सिंह पुत्र पैड सिंह, निवासी अर्जुनपुर, थाना रुद्रपुर — 22 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2. दयाराम पुत्र राम भरोसे, निवासी जयनगर नंबर-1, थाना दिनेशपुर — 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
3. सोमनाथ विश्वास पुत्र बलाई विश्वास, निवासी खानपुर नंबर-1, थाना दिनेशपुर — 11 लीटर अवैध कच्ची शराब।
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/60(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।
*2. कोतवाली सितारगंज पुलिस की कार्रवाई*
➡️ कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जंगलों में संचालित भट्टियों को नष्ट किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. संजीत हलदार पुत्र निकुंज हलदार, निवासी पड़ागांव, गोविन्द नगर, शक्तिफार्म।
2. धन देवी पत्नी स्वर्गीय आशाराम, निवासी लोका गोठा, सितारगंज।
3. राजेन्द्र सिंह पुत्र जंगीर सिंह, निवासी ग्राम बनकुईया।
4. सिमरजीत सिंह पुत्र जसवन्त सिंह, निवासी बसड़ाबाग, सिसौना।
5. रोशन सिंह, अन्य विवरण सत्यापनाधीन।
6. मंगल सिंह पुत्र कमर सिंह, निवासी प्रतापपुर नंबर-07, थाना नानकमत्ता।
7. बलविन्दर सिंह पुत्र छिन्गारा सिंह, निवासी ग्राम गोठा।
8. अशोक साना पुत्र जुडोन साना, निवासी जेल कैम्प नंबर-03, शक्तिफार्म।
9. रघुवीर पुत्र बाल किशन, निवासी ग्राम खुनसरा।
10. प्रिंस पुत्र छिंदर सिंह, निवासी ग्राम कल्याणपुर, थाना नानकमत्ता।
11. सुजीत राय पुत्र सुबल राय, निवासी इंदिरा मार्केट, शक्तिफार्म।
*भट्टियां एवं लहन नष्ट करने की कार्रवाई*
– ग्राम गुर्जर खत्ता एवं बनकुईया क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने की 04 भट्टियां नष्ट कर लगभग 4,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
– गुरुनानक नगरी, गोठा के जंगलों में 03 भट्टियां नष्ट कर लगभग 3,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।
*3. कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की कार्रवाई*
➡️ कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सुभाष कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: विश्वजीत कुमार पुत्र अमलकुमार, निवासी एच ब्लॉक, ट्रांजिट कैम्प, उम्र 35 वर्ष।
*बरामदगी:* 46 पाउच में लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में FIR संख्या 349/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*4. कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की कार्रवाई*
➡️ कोतवाली नानकमत्ता, चौकी बिसौटा एवं चौकी प्रतापपुर पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग एवं छापेमारी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 92 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी*
1. सुरेन्द्र सिंह उर्फ घुक्की पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी पक्की खमरिया, कोतवाली नानकमत्ता — लगभग 52 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2. मंगत सिंह पुत्र बन्ता सिंह, निवासी ग्राम हरैया, कोतवाली नानकमत्ता, उम्र 21 वर्ष — 40 लीटर अवैध कच्ची शराब।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः FIR संख्या 264/2026 एवं 265/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस की अपील*
➡️ ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए ऐसे कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
*अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।*
