Wednesday 18/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावतविधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजितएलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती,जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षणआपदा से पहले तैयारी पुख्ता,जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफलअवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारी रुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जखोली में शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक बना शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार,पूरे क्षेत्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिगढ़वाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू,अंतर-संकाय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभसोशल मीडिया पर विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ दुष्प्रचार पर भाजपा का प्रहार,कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायतएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थारू बघोरी में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली,

दक्षता को ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण जरूरी: वीसी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सीसीएसआईटी में आईआईटी, इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन की ओर से क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेज़ॅन वेब सर्विसेज- एडब्ल्यूएस के उपयोग पर दस दिनी कार्यशाला का शुभारम्भ

ख़ास बातें
टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने केएसए मॉडल पर विस्तार से की चर्चा
एक्सपर्ट डॉ. धीरज राणे ने क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व पर डाला प्रकाश
जल्द खुलेंगे एडब्ल्यूएस अकादमी और टीआईएच: प्रो. आरके द्विवेदी
सीएसई और संबद्ध शाखाओं के करीब 100 प्रशिक्षु रहे मौजूद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. वीके जैन बोले, वर्तमान युग में दक्षता का बहुत अधिक महत्व है। केएसए मॉडल की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, के का मतलब नॉलेज-ज्ञान, एस का मतलब स्किल्स- कौशल और ए का मतलब एटिट्यूड- दृष्टिकोण होता है। ये सभी मिलकर व्यक्ति में दक्षता का निर्माण करते हैं। उन्होंने सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और कभी हार न मानने की भावना को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही करियर में वृद्धि के लिए तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ़ कंप्यूटिंग साइंसेज और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी में आईआईटी, इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन की ओर से क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेज़ॅन वेब सर्विसेज- एडब्ल्यूएस का उपयोग पर दस दिनी कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले वीसी प्रो. वीके जैन ने बतौर मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अभियंता और प्रौद्योगिकी प्रमुख डॉ. धीरज राणे ने बतौर विशिष्ट अतिथि, सीसीएसआईटी के प्राचार्य प्रो. आरके द्विवेदी, उप प्राचार्य प्रो. निखिल सक्सेना आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके दस दिनी वर्कशॉप का शंखनाद किया। आईआईटी, इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के संग तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का जल्द ही एमओयू साइन होगा।

वरिष्ठ अभियंता और प्रौद्योगिकी प्रमुख डॉ. धीरज राणे ने बतौर विशिष्ट अतिथि क्लाउड कंप्यूटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अकादमिक पाठ्यक्रम और उद्योग आवश्यकताओं के बीच की खाई को उजागर किया। उन्होंने नई तकनीक को सीखने के लिए सही दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एडब्ल्यूएस का उपयोग करके क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में विभिन्न अनुप्रयोगों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन की गई स्केलेबल, सुरक्षित और लागत-प्रभावी सेवाएं शामिल हैं। सीसीएसआईटी के प्राचार्य प्रो. आरके द्विवेदी नेे कहा, पाठ्यक्रम को 11 मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। ये मॉड्यूल 10 दिन में पूरे होंगे। प्रत्येक मॉड्यूल में व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। अंत में प्रत्येक प्रशिक्षु से एक मूल्यांकन के लिए 10 घंटे के कैपस्टोन प्रोजेक्ट होगा, जिसका मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अमेज़ॅन वेब सर्विसेज अकादमी और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र- टीआईएच की जल्द स्थापना का उल्लेख किया। वर्कशॉप में वरिष्ठ एडब्ल्यूएस प्रशिक्षक श्री अक्षय केएस, फुल स्टैक डवलपर श्री वैभव जाधव, तकनीकी सहयोगी श्री वैभव जैन, प्रो. अशेंद्र कुमार सक्सेना, श्री आरपी सिंह, श्री विनीत सक्सेना, श्री अजय चक्रवर्ती, मिस हिना हाशमी समेत सीएसई और अन्य संबद्ध शाखाओं के करीब 100 प्रशिक्षु उपस्थित रहे। डिप्टी शॉर्ट टर्म कोऑर्डिनेटर श्री हरजिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन सीनियर फैकल्टी श्री नवनीत कुमार विश्नोई ने किया।