Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेपंतनगर

पंतनगर_17 वें कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन के कार्यक्रम में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

पंतनगर – 17 वें कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन के कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तमाम संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्विद्यालय द्वारा तैयार किए गए मड़ुआ की लस्सी और बर्फी का लुफ़्त उठाया। जिसके बाद उन्होंने दूसरे दिन के सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों, किसानों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार किसानों के उत्थान को लेकर गंभीर है। आज इस मंच में देश विदेश के वैज्ञानिक, शोधार्थी, छात्र और किसान एक मंच पर किसानों को इस आयोजन से बहुत सीखने को मिलेगा। केंद्र और राज्य के बजट में किसानों का ख्याल रखा गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट को देखते हुए हमारी सरकार ने भी गरीब, बेरोजगार, किसानों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। किसानों के लिए हमारी सरकार बिना ब्याज के तीन लाख का ऋण दे रही है। कृषि यंत्रों और एप्पल मिशन के अंतर्गत बगीचा बनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी, बेतालघाट के चाय बागानों को जैविक चाय बागानों में तब्दील कर रहे है। उन्होंने की सरकार संगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 अरोमा वेली का निर्माण कर रही है।

Check Also
Close