Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_पुलिस ने लापता छात्र यथार्थ मिश्रा को यहाँ से किया सकुशल बरामद,पढ़े क्यों जलाई थी स्कूटी

हल्द्वानी – पिछले कुछ दिनों से लापता हल्द्वानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के छात्र यथार्थ मिश्रा को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में यथार्थ की स्कूटी और कॉपियां-किताबें जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उसके परिजन और पुलिस चिंतित थी।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र सकुशल मिल गया। यथार्थ मिश्रा टीपी नगर चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 56 जीतपुर नेगी महादेव एन्क्लेव का निवासी है। उसके पिता योगेश मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ डीपीएस में पढ़ता है और उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।

पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के चलते घर से भागने का फैसला किया था। इस दौरान उसने जंगल में अपनी स्कूटी और किताबें जला दी थीं। कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पुष्टि की कि यथार्थ गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस और परिजन जब जंगल के किनारे पहुंचे तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं।

पुलिस ने जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को दिल्ली से बरामद कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और जल्द ही उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। लेकिन पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के कारण यथार्थ को सकुशल वापस लाने में सफलता मिली। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

Check Also
Close