Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Educationउत्तराखण्डभवाली

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 10वीं बार मिली रक्षा मंत्री ट्रॉफी,एनडीए में सर्वाधिक कैडेट भेजने पर सम्मानित

भवाली – देश के प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थानों में शुमार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को एक बार फिर गौरव का क्षण मिला है। स्कूल को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक कैडेट भेजने पर 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।

तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल को यह ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में देश भर से 33 सैनिक स्कूलों ने भाग लिया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कैडेटों की अभूतपूर्व उपलब्धियों से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सैन्य शिक्षा, नेतृत्व विकास और अनुशासन के क्षेत्र में शीर्ष पर है।

वर्ष 1966 में स्थापित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का उद्देश्य कैडेटों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। स्कूल को मिली रक्षा मंत्री ट्रॉफी स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षकों, समर्पित शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेटों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने कहा कि यह सम्मान एक बार फिर देश सेवा के लिए कैडेटों की तैयारी और सैनिक स्कूलों की भूमिका को रेखांकित करता है।

Check Also
Close