Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
उत्तराखण्डकुमाऊँज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल,भीमताल और हल्द्वानी में आम लोगों को मिलेंगे सस्ते आशियाने, प्राधिकरण की बड़ी पहल – पढ़े बड़ी ख़बर

नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण आम लोगों के लिए सस्ते और किफायती आवासीय भवनों का निर्माण करेगा। कुछ मानचित्रों को अस्वीकृत कर दिया गया जबकि कई भवनों के निर्माण की अनुमति दे दी गई। आज यानि सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में प्राधिकरण कार्यालय सभागार में जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई।

इसमें जनहित को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला विकास प्राधिकरण ने आम लोगों को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में सस्ते और कम लागत के आवासीय भवनों के निर्माण की योजना को मंजूरी दी।

आयुक्त/अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने बैठक में कहा कि पुनर्निर्माण, आवासीय और व्यावसायिक आदि के मानचित्र स्वीकृत होने के बाद प्राधिकरण नियमानुसार निर्माण की निरंतर निगरानी करे। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार उपयोग न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने बताया कि भीमताल में काफी सरकारी भूमि है, उसे खरीदने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

ताकि प्राधिकरण उस भूमि पर आम लोगों के लिए सस्ते और किफायती भवनों का निर्माण कर सके। उन्होंने बैठक में कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कई लोग शोरूम, दुकान, अस्पताल व छोटे-मोटे काम करते हैं, लेकिन भवन का किराया अधिक होने के कारण इन लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हल्द्वानी क्षेत्र में सरकारी भूमि को चिन्हित कर उन स्थानों पर सस्ते व किफायती आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र में 60 वर्ग फीट के नक्शे पास किए जा रहे थे, इनका खूब दुरुपयोग हो रहा था। इसमें एक ही नक्शा चार लोगों के नाम था।

इस प्रकार के नक्शे को बैठक में अस्वीकृत कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में डीएसबी कैम्पस व एटीआई के नक्शे स्वीकृत किए गए। बैठक में जिलाधिकारी वंदना, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close