Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Crimeउत्तराखण्डकुमाऊँलालकुआं

लालकुआं_गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान,दर्ज होगा मुकदमा

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं खाद्य आपूर्ति विभाग क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान शुरू करेगा। यहां अभियान क्षेत्र की हर गली-मोहल्ले में चलाया जाएगा।

इसके लिए विशेष जांच दल गठित किया जा रहा है जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत करेंगे। यहां दल अभियान में अवैध रूप से छोटे गैस सिलेंडरों में एलपीजी भरकर बेचने वाले दुकानदारों ऑटो रिक्शा या अन्य वाहनों के एलपीजी ईंधन टैंक में एलपीजी रिफिलिंग करने वालों पर कार्रवाई करेगा।।

बताते चलें कि लालकुआं क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग का कारोबार जोरों पर है। प्रशासन, पुलिस और खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग की नाक के नीचे घरेलू गैस सिलेंडरों से हैंडी गैस सिलेंडरों में गैस भरने काम जारी है।

अवैध रिफिलिंग का धंधा क्षेत्र की हर गली-मोहल्ले की कई दुकानों में बेरोकटोक जारी है। इस बात का अंदाजा इस लिए भी लगाया जा सकता है कि उपभोक्ता पांच किलोग्राम का छोटा सिलिंडर एजेंसी और दुकानों से खरीदने के बाद दोबारा एजेंसी में रिफिल करने कम संख्‍या में पहुंचते हैं। जबकि दुकानों में सिलिंडर को रिफिल‍िंग कराना सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और गैर कानूनी है।

ऐसा नहीं कि रिफिलिंग सिर्फ छोटे सिलेंडरों में की जा रही है रिफिलिंग तो ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों में हो रही है ऐसे में लालकुआं आपूर्ति विभाग ऐसे दुकानों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रहा है।

इधर लालकुआं आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक मोहित काठयत ने कहा कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग के खिलाफ समय समय पर छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि कुछ जगहों पर अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा है जिसके खिलाफ जल्द ही छापेमारी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों को किसी भी किमत बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also
Close