Thursday 30/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
उत्सव में बदला महापौर विकास शर्मा का जन्मदिनप्रतिभा का सम्मान,भविष्य का निर्माण-कोट में मेधावी छात्रों का भव्य अभिनंदन समारोहनारी शक्ति को निर्णय मंचों पर मिले भरपूर अवसर-डाॅ.धन सिंह रावतगौमाता को मिले राष्ट्रमाता का सम्मान-गढ़वाल की देवभूमि से उठी आस्था,संस्कृति और अस्मिता की बुलंद आवाजटीबी मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम-पाबों ब्लॉक के भट्टी गांव में स्वास्थ्य विभाग का विशेष जांच एवं जागरूकता शिविरश्रीनगर नर्सरी रोड़ पर स्कूल जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही से अभिभावकों में चिंता,हादसे का खतरा बढ़ामुख्यमंत्री को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सौंपा पत्र-आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को रखा समक्षअब गढ़वाल से निहारेंगे ब्रह्मांड-गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आइकार्ड की स्थापना से खगोल विज्ञान को मिली नई उड़ानमेहनत का मिला मान-पौड़ी के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,जिलाधिकारी ने दिया सफलता का मंत्रविधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, पंतनगर की कॉलोनियों के उजाड़े जाने का मुद्दा उठाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी कराया अवगत
राज्य

देहरादून_जन सुरक्षा उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क काटने में शामिल एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून – देहरादून में सड़क कटिंग के दौरान जन सुरक्षा की अनदेखी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर तीन एजेंसियों की कार्य अनुमति तत्काल प्रभाव से तीन माह के लिए निलम्बित कर दी गई है, साथ ही उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

रिस्पना से धर्मपुर चौक माता मंदिर मार्ग और चंचल स्वीट से फाउंटेन चौक मार्ग (कुल 2.820 किमी) सड़क कटिंग कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्यदायी संस्था और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह कार्य एडीबी वित्त पोषित “उत्तराखंड क्लाइमेट रेजिलिएंट पावर सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट” (यूसीआरपीएसडी) के तहत किया जा रहा था, जिसके लिए तीसरी बार समय विस्तार की अनुमति दी गई थी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा सुरक्षित सड़क खुदाई के लिए अनुमति दी गई थी, न कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ करने के लिए। सुरक्षा उपायों के बिना कार्य करने, सड़क को अधूरा छोड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए हैं।

इस लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों में भी रोष है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी निर्माण एजेंसी ने जन सुरक्षा की अनदेखी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि विकास कार्य के दौरान निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है तथा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थल की साफ-सफाई तथा मानक के अनुसार सड़क की मरम्मत भी जरूरी है।

Check Also
Close