Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलिनंदा राजजात यात्रा-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार , बैठक में भव्य, सुरक्षित और ऐतिहासिक आयोजन का लिया संकल्पमसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर डिवाइडर लगाने का टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
उत्तराखण्ड

आईएमसीएएसी-2025 संगोष्ठी का सफल समापन-हिमालयी पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखंड में आयोजित हिमालयी क्षेत्र में एरोसोल,वायु गुणवत्ता एवं जलवायु परिवर्तन पर तृतीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (IMCAAC-2025) का समापन बुधवार को प्रेरणादायी और सार्थक रूप में हुआ। तीन दिनों तक चले इस वैज्ञानिक मंथन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों,शोधार्थियों और पर्यावरणविदों ने हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के अंतिम दिन प्रतिभागियों का 120 सदस्यीय दल श्रीनगर से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुआ। इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन,पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और जैव विविधता के बीच गहरे संबंधों को प्रत्यक्ष रूप से समझना और अनुभव करना था। संगोष्ठी के संयोजक डॉ.आलोक सागर गौतम ने बताया कि पहले दो दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तकनीकी सत्रों में एरोसोल के प्रभाव,वायु गुणवत्ता की निगरानी,जलवायु परिवर्तन के सामाजिक-आर्थिक परिणाम,नीति निर्माण में पारंपरिक ज्ञान की भूमिका तथा पर्यावरणीय प्रबंधन की चुनौतियों जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि हिमालयी क्षेत्र की नाजुक जलवायु संरचना को समझने के लिए स्थानीय समुदायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। तीसरे दिन वैज्ञानिकों और शोधार्थियों का दल बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ऊंचाई वाले पारिस्थितिक तंत्रों का प्रत्यक्ष अध्ययन कर रहा है। दल ने वहां के स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए उनके पारंपरिक जल-संरक्षण,खेती और जलवायु अनुकूलन के ज्ञान का दस्तावेजीकरण भी किया। प्रतिभागियों ने बदलते मौसमीय पैटर्न,बर्फ की घटती परतों और वनस्पति विविधता पर प्रभावों का सूक्ष्म अवलोकन किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की क्षेत्रीय यात्राएं वैज्ञानिकों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान से परे जाकर वास्तविक पर्यावरणीय स्थिति का अनुभव कराती हैं,बल्कि पारंपरिक पर्यावरणीय बुद्धि से भी परिचित कराती हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय के सतत विकास के लिए विज्ञान,समाज और नीति के बीच संतुलित समन्वय ही एकमात्र रास्ता है। संगोष्ठी के समापन सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने यह सामूहिक संकल्प लिया कि वे हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी की रक्षा के लिए विज्ञान और परंपरा दोनों के सहयोग से काम करेंगे। समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक दीवान सिंह बिष्ट,डॉ.सुरेश तिवारी,डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह,डॉ.सरल कुमार सहित देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ने न केवल हिमालयी पर्यावरण पर नए वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए,बल्कि प्रतिभागियों को यह संदेश भी दिया कि हिमालय केवल भू-आकृति नहीं,बल्कि जीवंत चेतना है,जिसकी रक्षा हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है।

Check Also
Close