Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
उत्तराखण्ड

श्रीनगर के सितारे चमकेंगे बैकुंठ चतुर्दशी मेले में टैलेंट हंट 2025 के फाइनलिस्टों का नगर निगम में भव्य स्वागत

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के शुभ अवसर पर नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आयोजित श्रीनगर के सितारे-टैलेंट हंट 2025 कार्यक्रम ने शहर की सांस्कृतिक रौनक में नया रंग भर दिया है। रविवार को नगर निगम कार्यालय में इस प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें नगर के महापौर आरती भण्डारी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि श्रीनगर की धरती सदैव से प्रतिभा,संस्कृति और सृजनशीलता की भूमि रही है। यहां का हर बच्चा किसी न किसी कला में निपुण है। श्रीनगर के सितारे मंच इन उभरती प्रतिभाओं को अपनी पहचान देने का प्रयास है,जिससे नगर की रचनात्मक ऊर्जा को एक दिशा मिले। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 8 नवंबर की शाम 7.30 बजे आवास विकास मैदान में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अवश्य पहुंचें और अपने शहर के इन उभरते सितारों का उत्साहवर्धन करें। महापौर ने कहा इन बच्चों का आत्मविश्वास और मेहनत ही श्रीनगर का उज्ज्वल भविष्य है। आओ हम सब मिलकर उनकी कला का सम्मान करें और श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दें। श्रीनगर के सितारे-टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंचे प्रतिभागियों की सूची घोषित की गई,जिन्होंने अपनी कला से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया है। गायन वर्ग के फाइनलिस्ट-यश मिश्रा,अनुपम बड़थ्वाल,धैर्या बोठियाल,आंशिक पंवार,सौमिल बडथ्वाल,शिप्रा। नृत्य वर्ग के फाइनलिस्ट-प्राची बिष्ट,अनुष्का सेमवाल, सचिन पटवाल,सोनाली डोभाल,तनुज और शान्वी इन फाइनलिस्टों ने अपनी आवाज,लय और ताल से श्रीनगर की सड़कों पर उत्साह का माहौल बना दिया है। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 का प्रमुख आकर्षण बनने जा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों,विद्यालयों के विद्यार्थियों और सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है। फाइनल राउंड में गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ-साथ लोक संस्कृति और आधुनिक कला का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा श्रीनगर के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं,चाहे वह शिक्षा हो,खेल या कला,टैलेंट हंट जैसे मंच न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं,बल्कि समाज को यह संदेश देते हैं कि हर बच्चे में कोई न कोई सितारा छिपा है,जिसे बस चमकने का मौका चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करेगा,जिससे श्रीनगर गढ़वाल न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी बल्कि सांस्कृतिक प्रतिभाओं का भी केंद्र बने। बैकुंठ चतुर्दशी मेला अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि कला,संस्कृति और उत्साह का पर्व बन चुका है। श्रीनगर के सितारे-टैलेंट हंट 2025 का फाइनल मंच उन बच्चों और युवाओं के लिए होगा जो अपने सपनों को सुर,ताल और भावनाओं के साथ उड़ान देने को तैयार हैं। श्रीनगर के सितारे-जहां हर प्रतिभा बनेगी पहचान,और हर मंच गूंजेगा हुनर की आवाज़ से।

Check Also
Close