Sunday 23/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचालमढ़ी चौरास में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों को दिए आत्मनिर्भर बनने के मंत्रईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन पर श्रीनगर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-मुस्लिम समाज ने किया मानव सेवा का आह्वानसमाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजितन्याय की राह हुई आसान-जमणाखाल में ग्रामीणों के लिए खुला विधिक सेवा केंद्र
राज्य

लाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति


श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह विकासखंड खिर्सू में मेधावी छात्राओं के प्रोत्साहन एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। पंजाब नेशनल बैंक भक्तियाना श्रीनगर शाखा की ओर से लाड़ली योजना के अंतर्गत विद्यालय की चार मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। लाड़ली योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राओं में कुमारी खुशी,कुमारी रंजना,कुमारी प्रिया एवं कुमारी दिव्या शामिल रहीं। छात्राओं को उनकी मेधा एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर 3,000 एवं 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति मिलने से छात्राओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। छात्रवृत्ति न केवल विद्यार्थियों की आर्थिक मदद करती है,बल्कि उनमें आत्मविश्वास पैदा करने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी देती है। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलने से समाज में शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक बदलाव आता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने पंजाब नेशनल बैंक भक्तियाना श्रीनगर के शाखा प्रबंधक अंकित गुप्ता का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना सराहनीय सामाजिक पहल है। इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप अणथ्वाल एवं विद्यालय के शिक्षक महेश गिरि सहित विद्यालय परिवार से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्राएं अपनी मेहनत,लगन और प्रतिभा के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और भविष्य में अपने विद्यालय,क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन करेंगी।

Check Also
Close