Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मिले जेसीज के छात्र

जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण तब आया जब उन्हें भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक केन्द्र, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मिलने का अवसर मिला। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को निखारना हम सबकी जिम्मेदारी है।

छात्रों ने इस संवाद सत्र में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की और महामहिम ने उनके प्रश्नों का गहन नैतिक ज्ञान और संवेदनशीलता के साथ उत्तर दिया। छात्रों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह मुलाकात उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है तथा जीवन पर्यंत स्मरण रहेगा।

स्कूल के जनरल सेक्रेटरी श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि हमें अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है। यह उपलब्धि हमारे स्कूल के प्रयासों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।

विद्यालय निदेशक श्री सुधांशु पंत और प्रधानाचार्य श्री आरo डीo शर्मा ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी छात्रों के साथ मिलकर इस पल को यादगार बनाया। स्कूल के चालीस वर्षों के इतिहास में यह अभूतपूर्व घटना है जो एक मील का पत्थर साबित होगी।

जेसीज पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए यह मुलाकात एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।

Check Also
Close