Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
उत्तराखण्ड

समाजसेवी लाल बादशाह ने दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों के चेहरों पर आई मुस्कान

समाज की सेवा ही मेरा कर्तव्य, अल्लाह ऐसे ही मुझसे आवाम की खिदमत करवाता रहे
=लाल बादशाह

गदरपुर । आपने एक हिंदी फिल्म के वह गाने के बोल जरूर सुने होंगे जिसके बोल हैं,दुनिया में कितना गम है मेरा गम फिर भी कम है औरों का गम देखा तो मैंअपना गम भूल गया ,
दरअसल हम इसलिए ऐसा बता रहे हैं कि गदरपुर के मशहूर समाज सेवी मास्टर लाल मोहम्मद (बादशाह) ने बहुत ही कम समय में उन बुलंदियों को छुआ है जहां पर बहुत पैसे वाले अमीर लोग भी नहीं पहुंच पाते हैं जी हां हम बात कर रहे हैं लाल बादशाह की,जिन्होंने अपने आसपास के सभी क्षेत्र के गरीब लोगों को हर संभव मदद करते हैं और उनके दुख दर्द को अपना दुख दर्द समझ के साथ निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है उन्होंने पिछले दिनों अपने रेवड़ा के पास कार्यालय पर दिव्यांग थ्री बॉल वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया और एक छोटा सा सम्मान समारोह आयोजित किया उन्होंने सभी सम्मानित खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह पढ़ाई और खेलों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और उनके हाल-चाल को जाना वहीं मौजूद दिव्यांग खिलाड़ी पुष्पा देवी ने बताया कि लाल बादशाह द्वारा उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता है और उनके साथ काफी मधुर व्यवहार किया जाता है जिसकी वह हमेशा आभारी रहेगी वहीं खिलाड़ी अनिल सिंह राणा ने भी लाल बादशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जिनके अंदर मानवता कूट-कूट कर भरी है लाल बादशाह द्वारा दिया गया सम्मान आजीवन याद रहेगा वहीं लाल बादशाह ने सभी खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए बताया कि ईश्वर की कृपा से वह आज यहां तक पहुंचे हैं वह हमेशा ईश्वर/अल्लाह के शुक्रगुजार हैं उन्होंने बताया कि मैं हमेशा ईश्वर से यही प्रार्थना की है कि वह ऐसे ही मुझसे आवाम की खिदमत करवाता रहे । इस दौरान नवीन,शिव सिंह,नाजिर, धर्म सिंह,दिनेश कुमार,मनीषा, कविता,रेखा,स्वादकीन,रोमा, विजय आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।

Check Also
Close