Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तराखण्ड

आपदा क्षमता बढ़ाने को फायर यूनिट श्रीनगर का व्यापक मॉक ड्रिल


श्रीनगर गढ़वाल। किसी भी आपदा या आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा मंगलवार को फायर स्टेशन परिसर में एक विस्तृत आपदा तैयारी और उपकरण संचालन अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। फायर यूनिट प्रभारी के नेतृत्व में सभी अग्नि कर्मियों ने आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रमुख उपकरणों का एक-एक कर निरीक्षण किया। इनमें आस्का लाइट,एयर कंप्रेशर,वुडन कटर,हाइड्रोलिक रेस्क्यू टूल्स,पोर्टेबल जनरेटर,सेफ्टी रोप,फायर सूट,स्ट्रेचर तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्रियां शामिल थीं। कर्मचारियों ने सभी उपकरणों को मौके पर स्टार्ट कर उनकी कार्यक्षमता,दबाव क्षमता,बैटरी बैकअप,कटिंग परफॉर्मेंस और एर्गोनॉमिक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की,जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी समय,किसी भी परिस्थिति में सभी उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें। अभ्यास के दौरान टीम को रात्रिकालीन घटनाओं में लाइटिंग सेटअप की तैनाती,सड़क दुर्घटनाओं में हाइड्रोलिक टूल के उपयोग,पहाड़ी क्षेत्रों में रोप-रेस्क्यू तकनीक,टीम समन्वय और कमांड सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से ब्रीफ किया गया। फायर यूनिट प्रभारी ने बताया कि आपदा के समय प्रथम 10 मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में उपकरणों की फुल-प्रूफ कार्यक्षमता और टीम की एकजुटता जीवनरक्षा में निर्णायक साबित होती है। पौड़ी जनपद भूकंप,भूस्खलन,सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी जैसी घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में फायर यूनिट श्रीनगर की यह सतत तैयारी जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करती है। यूनिट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में हमारी टीमें 24×7 सतर्क,प्रशिक्षित और पूरी तरह तैयार हैं। इस व्यापक अभ्यास से यह सुनिश्चित हुआ है कि फायर यूनिट श्रीनगर के पास न केवल आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता है,बल्कि कर्मियों की दक्षता भी उत्कृष्ट स्तर पर है। इससे आपदा के दौरान प्रतिक्रिया समय घटेगा और राहत-बचाव कार्य अधिक प्रभावी हो पाएंगे।

Check Also
Close