Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तराखण्ड

दिव्य-भव्य स्वरूप में 6 दिसंबर को सजेगा बूंखाल मेला कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत करेंगे शुभारंभ,प्रीतम भरतवाण के जागरों से गूंज उठेगा पूरा क्षेत्र

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रसिद्ध बूंखाल मेला 6 दिसंबर को पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ आयोजित होने जा रहा है। आस्था,परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण यह वार्षिक मेला इस बार और अधिक दिव्य तथा भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। मेले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करेंगे। डॉ.रावत ने बताया कि 6 दिसंबर को होने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को पार्किंग,पेयजल,साफ-सफाई,सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं,ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा बूंखाल मेला हमारी आस्था और संस्कृति का अद्वितीय पर्व है। इस वर्ष इसे दिव्य और भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण होगा प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति। उनके जागर पूरे बूंखाल क्षेत्र को भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर देंगे। उनकी प्रस्तुति के लिए स्थानीय लोग और श्रद्धालु विशेष उत्साह में हैं। स्थानीय प्रशासन का अनुमान है कि 6 दिसंबर को मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। भीड़ प्रबंधन,सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए अधिकारियों,पुलिस बल,स्वयंसेवकों और हेल्थ टीमों की विशेष तैनाती की गई है। इसके अलावा मंत्री डॉ.रावत की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है,जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सहयोग और अनुशासन के साथ मेले की गरिमा बनाए रखें और इसे और अधिक सफल बनाएं। बूंखाल मेला अपनी परंपरा,आस्था और सांस्कृतिक धरोहर के साथ इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

Check Also
Close