Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

डायट लोहाघाट मे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

शिक्षा के नए आयाम और मूल्यों की जली लौ।
देश में शिक्षा के बदलते स्वरूप और समाज में नैतिक मूल्यों की घटती संवेदनशीलता के बीच आज रविवार को चंपावत जिले के डायट लोहाघाट में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया गया। देशभर से आए शिक्षाविदों, विचारकों और शोधकर्ताओं ने न केवल शिक्षा के भविष्य पर विमर्श किया, बल्कि यह भी रेखांकित किया कि मूल्यहीन प्रगति समाज को किस दिशा में ले जा सकती है। संगोष्ठी का विषय “शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता” था। डिजिटल युग में बच्चों का सीखने का ढंग बदल रहा है, तकनीक की रफ्तार अभूतपूर्व है, लेकिन मूल्य, अनुशासन, संवेदनशीलता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व अब भी शिक्षा का मूलाधार हैं। मुख्य वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यदि शिक्षा केवल ज्ञान और कौशल तक सीमित रह जाए और चरित्र निर्माण पीछे छूट जाए, तो राष्ट्र का भविष्य अधूरा रह जाएगा। वक्ताओं ने यह भी इंगित किया कि तकनीक अपने आप में अच्छाई या बुराई नहीं है; उसकी दिशा तय करती है मानवीय संवेदना। इसलिए जरूरी है कि नई शिक्षा नीतियों और शैक्षिक सुधारों में मूल्य शिक्षा को केंद्र में रखा जाए। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश प्रदीप मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि कुलपति यूओयू नवीन चन्द्र लोहनी, अति विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, डायट प्राचार्य मान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने आधुनिक शिक्षण अधिगम की चुनौतियों, स्कूलों में नैतिक मूल्यों के क्षरण, एआई और डिजिटल संसाधनों के उपयोग, और भारतीय ज्ञान परंपरा की पुनर्स्थापना जैसे मुद्दों को गंभीरता से उठाया और इन मुद्दों पर गहन चिंतन मनन किया गया। राष्ट्रीय सेमिनार ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है, जिसमें 350 से अधिक शोधपत्र प्राप्त हुए हैं। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण तथा अन्य गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही दो दिवसों में 100 से अधिक प्रोफेसर, शोधार्थी और शिक्षकों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अतिथिगणों द्वारा डॉ कमल गहतोड़ी द्वारा लिखित दो पुस्तकों लाली और इन्फो स्प्रिंट का अनावरण किया गया। द्वितीय सत्र में पद्मश्री प्रो0 जे 0एस 0राजपूत, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज महेंद्र कुमार सिंह, प्रो० यशपाल, रुहेलखंड विवि, डॉ सोमू सिंह, एसो०प्रो० बीएचयू, प्रो डॉ प्रेम नारायण सिंह, निदेशक,अंतर्विश्वविधालय अध्यापक शिक्षा केंद्र वाराणसी, डॉ लोकेश जिंदल, एसो०प्रो० जेएनयू, प्रो० गीता रानी, अ प्रो, बागपत, डॉ वंदना, आरआईई अजमेर, प्रो डॉ ऊषा एनसीईआरटी एवं उत्कृष्ट शोधकर्ताओं ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शोधकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो इस बात का संकेत है कि शिक्षा समाज को बदलने वाली सबसे बड़ी शक्ति है और इस शक्ति का आधार सदैव मूल्य ही रहेंगे। डायट लोहाघाट की यह पहल न केवल शैक्षिक विमर्श को नई दिशा देती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षण में तकनीक जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी मनुष्य के भीतर जलती नैतिकता की लौ भी है। कार्यक्रम का संचालन कन्वेनर डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, शिवराज सिंह तड़ागी,प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, डॉ मंजूबाला ने कi

Check Also
Close