Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खुला कटअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोह
राज्य

रुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

रुद्रपुर, मार्च 7, 2026: बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने रुद्रपुर के नारायण ​हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार, और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. राजा छाबड़ा, की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर नारायण ​हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं डायरेक्टर – डॉ. प्रदीप अदलखा भी मौजूद रहे।

नई शुरू की गई ओपीडी सेवाओं के तहत डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार और डॉ. राजा छाबड़ा हर महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नारायण ​हॉस्पिटल, रुद्रपुर में उपलब्ध रहेंगे। यहां वे कैंसर से संबंधित प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे, जिससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

इस अवसर पर बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. चंद्रगौड़ा दोडगौदार ने कहा, “आज के समय में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हर प्रकार के कैंसर के इलाज में अलग-अलग चुनौतियाँ सामने आती हैं। मरीजों में कैंसर के प्रकार और स्टेज के अनुसार कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे लगातार खांसी या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, कब्ज या डायरिया, शरीर में असामान्य गांठ, पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, अचानक वजन कम होना, अत्यधिक थकान और त्वचा में बदलाव। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस, सही काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि कैंसर के पूरे इलाज के दौरान उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।”

बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली, के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. राजा छाबड़ा, ने कहा, “बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी ​हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज के लिए एडवांस और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे यहां मरीजों को प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी के साथ-साथ लेटेस्ट मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स की सुविधा मिलती है, जिससे हर मरीज के लिए उसके रोग और स्टेज के अनुसार ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जा सके। इसके अलावा मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड डिस्कशन के माध्यम से विशेषज्ञों की सामूहिक राय से मरीजों को समग्र, संवेदनशील और एविडेंस-बेस्ड कैंसर केयर प्रदान की जाती है।”

बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी ​हॉस्पिटल, नई दिल्ली का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है, ताकि लोग समय पर जांच और इलाज के माध्यम से बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पेशेंट-सेंट्रिक अप्रोच के साथ ​हॉस्पिटल का लक्ष्य केवल मरीजों की जीवन अवधि बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उनकी जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है।

Check Also
Close