Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएं

एफओई और सीसीएसआईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवम् जनरेटिव एआई पर पांच दिनी एफ़डीपी में गुरुग्राम के एडुनेट फ़ाउंडेशन के एक्सपर्ट ट्रेनर्स श्री अमन श्रीवास्तव और सुश्री दृष्टि ने की शिरकत

एडुनेट फ़ाउंडेशन, गुरुग्राम के एक्सपर्ट ट्रेनर श्री अमन श्रीवास्तव कहा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि यह कार्य संस्कृति और ज्ञान व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाली भावी शक्ति है। उन्होंने बताया, एआई आधारित उपकरणों के माध्यम से शिक्षा, शोध और उद्योग के अनेक क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। एक्सपर्ट ट्रेनर सुश्री दृष्टि ने कहा, जनरेटिव एआई, बड़े भाषा मॉडल तथा एआई एजेंट जैसी तकनीकों के माध्यम से शिक्षण और अधिगम की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रचनात्मक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक इन तकनीकों को समझकर उनका उपयोग करेंगे, तो वे स्टुडेंट्स के लिए अधिक रोचक और परिणामदायी शिक्षण वातावरण तैयार कर सकते हैं। ये एक्सपर्ट्स तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग- एफओई और कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवम् जनरेटिव एआई पर पांच दिनी एफ़डीपी में बोल रहे थे। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग एफडीपी का शंखनाद हुआ। इस मौके पर गुरुग्राम के विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री अमन श्रीवास्तव और सुश्री दृष्टि, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी सीसीएसआईटी के एचओडी प्रो. शंभु भारद्वाज, डॉ. रूपल गुप्ता, श्री हरजिंदर सिंह, श्री अजय चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।

एफओई के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने कहा, वर्तमान समय में एआई शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के क्षेत्र में तीव्र परिवर्तन ला रही है। शिक्षकों के लिए यह अत्यंत आवश्यक हो गया है कि वे नई डिजिटल तकनीकों को समझें और उन्हें अपनी शिक्षण प्रक्रिया में समाहित करें। टीएमयू का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि नवाचार, शोध तथा रचनात्मकता की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करना है। एफ़डीपी में माइक्रोसॉफ्ट एलीवेट प्लेटफॉर्म के सहयोग से सभी फैकल्टीज़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसी उभरती हुई तकनीकों का सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, कंप्यूटर विज़न और स्वचालन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने क्लाउड तकनीक की उपयोगिता, उसके विभिन्न मॉडल और आधुनिक डिजिटल प्रणालियों में उसकी भूमिका को विस्तार से स्पष्ट किया। जुपिटर नोटबुक के माध्यम से डेटा विश्लेषण और प्रयोगात्मक कार्यों की विधि भी समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि मशीन लर्निंग में कंप्यूटर प्रणालियां डेटा के आधार पर स्वयं सीखने की क्षमता विकसित करती हैं। इसके बाद प्रतिभागियों को ईमेल प्रबंधन, एक्सेल विश्लेषण तथा प्रोग्रामिंग सहायता के लिए कोपायलट जैसे एआई उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया। संचालन डॉ. रूपल गुप्ता ने किया।

Check Also
Close