Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।
राज्य

जनसमस्याओं पर गरजा देवप्रयाग बीडीसी सदन-स्वास्थ्य लापरवाही पर कड़ा रुख,बिजली-पानी-सड़क मुद्दों पर अधिकारियों को अल्टीमेटम


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस और जवाबदेही की सख्त मांग के बीच देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत बीडीसी की बैठक मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर जनप्रतिनिधियों ने खुलकर नाराजगी जताई,जिससे पूरा सदन गंभीर और मुखर नजर आया। ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग तथा जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी ने बैठक को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य,सड़क,विद्युत,पेयजल और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीते दो महीनों में बागी और देवप्रयाग क्षेत्र में हुई दो महिलाओं की मौत का मामला सदन में जोरदार ढंग से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ये मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती,तो इन महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी। इस गंभीर मुद्दे पर सदन ने एक स्वर में देवप्रयाग क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था,विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और उप-जिला चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव रखा,जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं बैठक में आंगनबाड़ी और स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे पोषाहार की पारदर्शिता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि पोषाहार की सूची प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर चस्पा की जाए,ताकि लाभार्थियों को सही जानकारी मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर भी सदन ने कड़ा रुख अपनाया। टेढ़े-मेढ़े विद्युत पोल,झूलते तार और पेड़ों की लविंग कटाई की अनदेखी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और चेताया कि यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पर सदन ने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर सभी विद्युत समस्याएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक विनोद कंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लें और उनके समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बैठक के दौरान देवप्रयाग विकास के प्रथम ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक स्व.गोकुल प्रसाद गैरोला के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख विकास कैन्तुरा,कनिष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान,खंड विकास अधिकारी महावीर शाह,जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी सहित लोक निर्माण,विद्युत,युवा कल्याण,उद्यान और सेवायोजन विभागों के अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देवप्रयाग बीडीसी की यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं रही,बल्कि जनसमस्याओं पर जवाबदेही तय करने और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाने का सशक्त मंच बनकर उभरी।

Check Also
Close