Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

सितारगंज में उफान पर आंगनबाड़ी आंदोलन: 24वें दिन भी धरना जारी, 28 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भी दिया समर्थन

आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सेविकाओं और मिनी कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। नवीन मंडी परिसर में पिछले 24 दिनों से लगातार जारी धरने में सैकड़ों महिलाएं अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारी चंद्रावती ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखती आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कार्यकर्तियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित करना, कार्य का दायरा सीमित कर केवल विभागीय कार्य ही लिया जाना और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना शामिल है। कार्यकर्तियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 28 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर कांग्रेस नेता करण जंग ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां समाज की रीढ़ हैं और उनके साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उनकी मांगों को सरकार को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हरीश दुबे, नवतेज पाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जिला अध्यक्ष। चंद्रावती, परमजीत कौर, मनजीत कौर ,बलविंदर कौर ,सुखजीत कौर ,रणदीप कौर , शबाना ,शमा ,जीनत, राधा भंडारी, ममता पाठक ,कुसुमावती, दुर्गावती, सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आंदोलन को और मजबूती दी। लगातार बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए साफ है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक रूप ले सकता है।

Check Also
Close