Tuesday 12/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई ने संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के अवतरण दिवस के पूर्व दिवस पर राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया व रोगियों को फल वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने सेवा,समर्पण और सत्संग का संकल्प लिया गया।श्री श्री रविशंकर जी द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे प्रयासों में स्वयं को आत्मसात करने की बात कही गई।रक्त दान में शामिल सुदर्शन बिष्ट,मंजू,वीना नेगी,मनीष पांडे,उर्मिला पांडे,आशीष पंवार,उषा चौधरी आदि का संस्था के सदस्यों का अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की।संस्था ने इस अवसर पर रोगियों को फल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के कई स्वयं सेवी उपस्थित रहे।उत्तराखंड में फॉरेंसिक सेवाओं की डिजिटल क्रांति,मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की हाईटेक एमएलसी व्यवस्थाजिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें। उन्होने कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे सीज किया जाये। उन्होने कहा कि सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें, अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न किया जाये। उन्होने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतो में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतो से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायो में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिये। उन्होनेे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्राइवेट व सकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिये।विज्ञान नवाचार और युवा सोच का महाकुंभ-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्पपैठाणी महाविद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव बना ऐतिहासिक-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने की विकास योजनाओं की झड़ीपौड़ी की वादियों से मिला अपनापन कभी नहीं भूलूंगा-भावुक विदाई में छलका मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का आत्मीय जुड़ावश्रीनगर विधानसभा में हिमालय क्रांति पार्टी की बड़ी राजनीतिक दस्तक-पोखरी से उठी बदलाव की हुंकार,2027 में राष्ट्रीय दलों को चुनौतीगांव-गांव पहुंच रहा उच्च शिक्षा का संदेश-हिमवंत चन्द्र कुंवर बर्तवाल महाविद्यालय ने शुरू किया व्यापक प्रवेश जागरूकता अभियानअब विकास की रफ्तार से जुड़ेगा संगलाकोटी-73 लाख की लागत से मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का शिलान्यासडीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान”दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान की भाषा, संस्कृति और अनुशासन से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, थे। विशिष्ट अतिथि श्री विकास शर्मा जी, मेयर नगर निगम रुद्रपुर तथा श्री कोजी सतो जी, अध्यक्ष जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय द्वारा उत्तराखंड की पहचान पारंपरिक पिछौड़ा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं प्रसिद्ध जापानी संगीत के साथ की गई।इसके बाद विद्यार्थियों ने जापानी भाषा एवं संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें जापानी गीत-संगीत, प्रसिद्ध जापानी थिएटर तथा पारंपरिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इसके साथ ही जापान की संस्कृति, तकनीकी प्रगति और वहाँ के अनुशासन पर रोचक जानकारी भी साझा की गई। कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक जापानी परिधान एवं कला शैली का सुंदर प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने जापानी प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन में ओरिगामी, कैलिग्राफी तथा जापानी व्यंजन बनाने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए जापानी व्यंजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यालय में जापानी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को जापान की परंपराओं, कला एवं संस्कृति को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया।मुख्य अतिथि श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपने भाषण में कहा कि नई भाषाएँ सीखने से ज्ञान बढ़ता है और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा आमंत्रण के लिए विद्यालय का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं तथा छात्रों को सीखने के लिए नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को और बेहतर तरीके से सीखने हेतु विद्यालय में स्किल लैब का भी उद्घाटन किया जा चुका है।पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सीखने की भावना से भरपूर रहा। विद्यार्थियों ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद लिया और जापानी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।
राज्य

पौड़ी की वादियों से मिला अपनापन कभी नहीं भूलूंगा-भावुक विदाई में छलका मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का आत्मीय जुड़ाव


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय जनपद पौड़ी की शांत वादियों में शुक्रवार का दिन प्रशासनिक आत्मीयता,सम्मान और भावुक क्षणों का साक्षी बना। विकास भवन सभागार में उस समय एक अलग ही भावनात्मक वातावरण देखने को मिला,जब जनपद के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को उनके स्थानांतरण पर गरिमामयी विदाई दी गई। अधिकारियों,कर्मचारियों और सहयोगियों ने उन्हें केवल एक अधिकारी नहीं,बल्कि एक सरल,संवेदनशील और समाधानोन्मुख व्यक्तित्व के रूप में याद किया। संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र के महत्वपूर्ण दायित्व पर स्थानांतरित हुए मुख्य विकास अधिकारी के सम्मान में आयोजित समारोह में जनपद के अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को पौड़ी के प्रशासनिक इतिहास का प्रेरणादायी अध्याय बताया। सभागार तालियों की गूंज और आत्मीय शब्दों से बार-बार भावुक होता रहा। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने मुख्य विकास अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करने का अनुभव अत्यंत सकारात्मक,प्रेरणादायी और सीख देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि गिरीश गुणवंत ने विकास योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा,बल्कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर उन्हें धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक विकासखंडों वाले पर्वतीय जनपद में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर मुख्य विकास अधिकारी ने गांवों की वास्तविक समस्याओं को समझा और संवेदनशीलता के साथ उनके समाधान का प्रयास किया। यही कारण रहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित हुआ और विकास कार्यों में नई गति देखने को मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि गिरीश गुणवंत की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज व्यवहार और टीम भावना रही। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सदैव प्रेरित किया तथा हर परिस्थिति में सकारात्मक वातावरण बनाकर कार्य किया। जनसमस्याओं के प्रति उनका संवेदनशील दृष्टिकोण और निर्णय क्षमता लंबे समय तक याद की जाएगी। विदाई समारोह में भावुक होते हुए मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि पौड़ी जनपद में बिताया गया कार्यकाल उनके प्रशासनिक जीवन का सबसे यादगार और सीख देने वाला समय रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा की सामान्य प्रक्रिया है,लेकिन यहां के लोगों का स्नेह,सहयोग और आत्मीयता जीवनभर स्मृतियों में बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास विभाग में कार्य करने से प्रशासन को समाज की जमीनी वास्तविकताओं को समझने का अवसर मिलता है। यही अनुभव भविष्य के निर्णयों को अधिक मानवीय और प्रभावी बनाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका तनावमुक्त और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रशासनिक सेवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समस्याओं से घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से उनका समाधान निकालना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में व्यवहार कुशलता,सरलता और सहजता व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। साथ ही उन्होंने पौड़ी की जलवायु को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए सभी से व्यस्त जीवन के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए विभागों के बीच समन्वय और टीम भावना अत्यंत आवश्यक है। जनहित सर्वोपरि होना चाहिए और प्रशासन का हर प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। समारोह के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल,बीडीओ थलीसैंण टीकाराम पुरोहित तथा दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने मुख्य विकास अधिकारी को एक ईमानदार,कर्मठ और पारदर्शी अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं को नई दिशा और गति मिली। कार्यक्रम का संचालन स्वजल परियोजना प्रबंधक दीपक रावत ने किया। समारोह के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौड़ी में मिला सहयोग और अपनापन उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। विदाई के इस भावुक अवसर पर विकास भवन का वातावरण आत्मीयता,सम्मान और प्रेरणा से सराबोर दिखाई दिया। जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खड़े होकर तालियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also
Close