Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

विज्ञान नवाचार और युवा सोच का महाकुंभ-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान,नवाचार और तकनीकी चेतना का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। संस्थान नवाचार परिषद (IIC) द्वारा विज्ञान भारती (विभा) उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शिक्षाविदों,वैज्ञानिक चिंतकों,शोधार्थियों,विद्यार्थियों एवं नवाचारकर्ताओं ने एक मंच पर एकत्र होकर राष्ट्र निर्माण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं,बल्कि युवा प्रतिभाओं को वैज्ञानिक सोच,नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से जोड़ने का सशक्त प्रयास बनकर उभरा। विश्वविद्यालय परिसर पूरे दिन तकनीकी ऊर्जा,शोधपरक संवाद और रचनात्मक विचारों से जीवंत दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ज्ञान,अनुसंधान और प्रबोधन के प्रतीक इस शुभारंभ ने पूरे आयोजन को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया। स्वागत संबोधन देते हुए प्रो.टी.सी.उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान और तकनीक का युग है,जहां नवाचार ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। इसके पश्चात प्रो.हेमवती नंदन ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की तकनीकी उपलब्धियां आज विश्व मंच पर देश की नई पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए,तभी उनका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। संस्थान नवाचार परिषद (IIC) की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रो.नटनम गोविंदम ने विद्यार्थियों में नवाचार,उद्यमिता और रचनात्मक सोच को विकसित करने के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका अब केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है,बल्कि उन्हें नवाचार आधारित नेतृत्व तैयार करना होगा। डॉ.वरुण बड़थ्वाल ने कार्यक्रम की गतिविधियों एवं समकालीन तकनीकी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक समस्याओं का समाधान विज्ञान एवं तकनीकी उन्नति के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से शोध और तकनीकी प्रयोगों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्र की वैज्ञानिक चेतना के केंद्र होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान,नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री रामा हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजेंद्र डोभाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उस प्रतिभा को पहचानने और समर्पण के साथ उसे विकसित करने की है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास,निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। जी.बी.पंत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान पौड़ी के निदेशक प्रो.वी.के.बांगा ने आधुनिक जीवन में तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता,डिजिटल तकनीक और आधुनिक अनुसंधान पद्धतियां समाज की कार्यप्रणाली को तेजी से बदल रही हैं और आने वाला समय तकनीकी नवाचारों का होगा। कार्यक्रम में डॉ.शुभ्रा काला ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के ऐतिहासिक महत्व तथा भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी आत्मनिर्भरता किसी भी राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार होती है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता रही,जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े नवाचारी विचारों और शोध आधारित अवधारणाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने उपस्थित विशेषज्ञों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत डॉ.वरुण बड़थ्वाल के संचालन में आयोजित खुले परिचर्चा सत्र में प्रतिभागियों ने उभरती तकनीकों,नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र,स्टार्टअप संस्कृति और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। संवाद आधारित इस सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और शोध के प्रति उत्साह का संचार किया। समापन अवसर पर प्रो.हेमवती नंदन ने विद्यार्थियों से सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज और मानवता तक पहुंचे। अंत में डॉ.भास्करन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों,आयोजकों,प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close