Monday 29/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोदी-धामी के विकास की गंगा शहर के हर कोने तक पहुंचेगीः विकास शर्मापौड़ी में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ-दो बूंद जिंदगी की,50 हजार से अधिक बच्चों को सुरक्षित करने का संकल्पदेववाणी संस्कृत से सशक्त होगा भविष्य-आदर्श संस्कृत ग्राम गोदा पहुंचे शिक्षा सचिव,संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन का दिया संदेशथलीसैंण में विकास को मिली नई रफ्तार-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देशबणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशनखिर्सू में कांग्रेस सेवादल ने फहराया तिरंगा-संगठन विस्तार के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मानमन की बात से बूथ तक संगठन को धार-श्रीनगर में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साहअलकनंदा तट के आईटीआई घाट पर भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियानदूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल-बसोला के नि:शुल्क शिविर में 200 से अधिक लोगों ने पाया विशेषज्ञ उपचारमहापौर ने जिला अस्पताल में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
राज्य

बणासी में गुलदार का आतंक-महिला की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन,ड्रोन,ट्रैप कैमरों और पिंजरों से शुरू हुआ ऑपरेशन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बणासी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा अब प्रशासन और वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। गुलदार की तलाश में आधुनिक तकनीक और विशेष टीमों की मदद से व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है,ताकि आदमखोर बन चुके गुलदार को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जा सके। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में व्यापक निगरानी एवं सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारी लगातार गांव में डेरा डाले हुए हैं और गुलदार की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। आधुनिक तकनीक के साथ-साथ विशेषज्ञ टीमों को भी अभियान में लगाया गया है,जिससे जल्द सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) महातिम यादव स्वयं बणासी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन के नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है,ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सके। डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी सुभाष घिल्डियाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 10 अत्याधुनिक ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए 4 पिंजरे भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से जंगल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई निगरानी की जा रही है,जिससे गुलदार की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान में ट्रैंकुलाइजिंग (बेहोश करने) वाली विशेषज्ञ टीम,प्रशिक्षित निगरानी दल और विभागीय शूटर भी तैनात किए गए हैं। सभी टीमें चौबीसों घंटे क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे फिलहाल अनावश्यक रूप से जंगल या सुनसान क्षेत्रों की ओर अकेले न जाएं। खेतों और जंगल में जाने के दौरान समूह में रहें तथा बच्चों और बुजुर्गों को अकेला बाहर न भेजें। यदि कहीं भी गुलदार दिखाई दे या उसकी गतिविधि के संकेत मिलें तो तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ग्रामीणों ने भी वन विभाग से अभियान को और तेज करने तथा गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग की सक्रिय कार्रवाई से जल्द ही उन्हें इस आतंक से राहत मिलेगी।

Check Also
Close