bharatnajariya
-
राज्य
रुद्रपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार ने प्रस्ताव पारित किया था लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ सदन में वोट किया। जिसके चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया जो देश की लाखों करोड़ों महिलाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है इसके लिए जनता विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगी। जारी बयान में भाजपा नेता चुघ ने कहा की कई दशकों से महिला आरक्षण बिल लंबित पड़ा हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देश की महिलाओं की संसद में भागीदारी बढ़ाने को लेकर महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत किया था लंबी जद्दोजहद के बाद यह बिल लोकसभा में लाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह ने पूरे सदन के सामने महिला आरक्षण बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी लेकिन विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया और देश की महिलाओं को सर्वोच्च सदन में पहुंचने से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश का विपक्ष पीएम मोदी के विरोध में इस हद तक जा चुका है कि वह देशहित में सरकार द्वारा किए गए किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं कर रहा ऐसे में देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।चुघ ने कहा कि विपक्षियों के विरोध के चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया अब महिलाएं विपक्ष को आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।
Read More » -
राज्य
उधम सिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
उधम सिंह नगर ,जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर…
Read More » -
राज्य
दूधली ग्राम सभा में बड़ा फैसला, वनाधिकार कानून के तहत सीमांकन, टोल बैरियर स्थापितक,बाहरी कब्जों पर सख्ती का ऐलान मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा वार्ड-13 दूधली (भद्राज-अदराज) में शुक्रवार को एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्राम सभा, वार्ड सभा, वन प्रबंधन समिति 2006 और वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में गांव के सामुदायिक वन संसाधनों की सुरक्षा, सीमांकन और बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 और संशोधित नियम 2012 के तहत दूधली के सामुदायिक वन क्षेत्र की पारंपरिक सीमाओं पर जगह-जगह बॉर्डर चिन्ह (गांठ) लगाए गए। इससे क्षेत्र की स्पष्ट पहचान और संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही दूधली चौक पर स्वर्गीय बीरबल सिंह चौहान के आवास के सामने एक टोल बैरियर भी स्थापित किया गया है। ग्राम सभा का कहना है कि इस बैरियर के माध्यम से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिससे सुरक्षा और संसाधन प्रबंधन में मदद मिलेगी। बैठक में पारित प्रस्तावों के तहत स्पष्ट किया गया कि ग्राम सभा की पारंपरिक सीमा के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वनाधिकार कानून और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्राम सभा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनके सीमांकन कार्य में बाधा डालने और पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। साथ ही महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए कोतवाली मसूरी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। टोल बैरियर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा, जिसकी देखरेख वन प्रबंधन समिति करेगी। इस राशि का उपयोग वन संरक्षण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, क्षेत्र के विकास कार्यों और बैरियर पर कार्यरत श्रमिकों के मानदेय में दिया जाएगा। खर्च का निर्णय ग्राम सभा की स्वीकृति से समय-समय पर लिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि भद्रराज मंदिर समिति परिसर में किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क या अन्य शुल्क नहीं वसूलेगी। इस संबंध में वन प्रबंधन समिति द्वारा मंदिर समिति को औपचारिक सूचना जारी की जाएगी। इस मौके पर सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई
श्रीनगर गढ़वाल। शहर को व्यवस्थित,स्वच्छ और सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना…
Read More » -
राज्य
भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू का छोटा सा गांव ग्वाणा आज इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में…
Read More » -
राज्य
आरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधन
श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक समरसता,आरक्षण व्यवस्था और समान अवसर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा के लिए श्रीनगर गढ़वाल में एक महत्वपूर्ण…
Read More » -
राज्य
मातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में मातृ एवं शिशु सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया…
Read More » -
राज्य
उत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय…
Read More » -
राज्य
नारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव उस समय देखने को मिला जब आदिति…
Read More » -
राज्य
श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पत्रकारिता जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला…
Read More » -
राज्य
सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
Read More » -
राज्य
अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पर फोकस-श्रीनगर में फायर सर्विस का सघन प्रशिक्षण अभियान,कर्मचारियों को दिए सुरक्षा मंत्र
श्रीनगर गढ़वाल। अग्नि सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रीनगर में फायर सर्विस द्वारा जन-जागरूकता और प्रशिक्षण का अभियान लगातार गति पकड़…
Read More » -
राज्य
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यास
रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम संकल्पितः महापौर रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को सुदृढ़…
Read More » -
राज्य
ताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात
तीन वार्डों में किया सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास रुद्रपुर। जनता से किए गए वायदों को पूरा करने…
Read More » -
राज्य
सड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलान
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खण्ड कीर्तिनगर में स्थित जखण्ड क्षेत्र में लंबे समय से लंबित जखण्ड-मैखण्डी मोटर…
Read More » -
राज्य
पौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में लंबे समय से कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण मांग अब मूर्त रूप लेने की ओर बढ़…
Read More » -
राज्य
चारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित,व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए भरोसेमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर…
Read More » -
राज्य
अक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतना
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अक्षय तृतीया जैसे पारंपरिक अवसरों के दौरान बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए जनपद पौड़ी में प्रशासन…
Read More » -
राज्य
(no title)
सीबीएसई कक्षा 10 में द हैरिटेज सकूल नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन देहरादून। द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस…
Read More » -
राज्य
मसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।
Read More » -
राज्य
मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
Read More » -
राज्य
देर रात महिला से अभद्रता की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, पुलिस कार्रवाई की मांगरुद्रपुर में देर रात महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार कल रात्रि लगभग 11:00 बजे रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर UP-15 की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा खुलेआम एक महिला से बदतमीजी किए जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा डायल 112 पर इसकी सूचना भी दी गई, जिससे पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।बताया जा रहा है कि यही संदिग्ध कार रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल के पास भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में खजूर के पेड़ के पास भी इसी वाहन द्वारा राहगीरों और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किए जाने की जानकारी मिल रही है। एक ही वाहन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर देर रात इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।रुद्रपुर जैसे औद्योगिक शहर में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी, व्यापार और अन्य कार्यों के चलते देर रात तक आवागमन करती हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। देर रात सड़क पर गाड़ियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करना, राहगीरों को डराना या बदतमीजी करना केवल अनुशासनहीनता नहीं बल्कि कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है।उधम सिंह नगर सीमावर्ती जिला होने के कारण उत्तर प्रदेश से आने वाली गाड़ियों की आवाजाही अधिक रहती है। कुछ असामाजिक तत्व इसी का फायदा उठाकर देर रात अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करना जरूरी हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता बेहद जरूरी है ताकि शहर में भय का माहौल समाप्त हो और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।जनता को भी सजग रहने की आवश्यकता है और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकता है।महिला सुरक्षा सर्वोपरि है और देर रात सड़कों पर इस प्रकार की दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही ऐसे मामलों को रोकने का प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।
Read More » -
राज्य
नानकमत्ता क्षेत्र में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 3 भट्टियां ध्वस्त — 95 लीटर कच्ची शराब व 4500 किलोग्राम लहन नष्ट खटीमा / नानकमत्ता। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग खटीमा टीम ने नानकमत्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बिछुआ गांव के नाले के पास चल रही अवैध शराब निर्माण की तीन भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान लगभग 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा मौके पर लगभग 4500 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) भी पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आबकारी विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो तुरंत विभाग को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Read More » -
राज्य
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भर्ती की आयु सीमा घटाने पर समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने जताई कड़ी आपत्ति; पूछा— ‘कहाँ गया युवाओं को रोजगार देने का वायदा?’चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा को 37 वर्ष से घटाकर 27 वर्ष करने के फैसले पर राजबीर सिंह भारतीय (सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट, कार्यालय महाधिवक्ता, हरियाणा) ने गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने इस कदम को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रशासन और सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।प्रमुख मांगें और उठाए गए सवाल:अंधकार में भविष्य: श्री भारतीय ने कहा कि हजारों युवा पिछले कई वर्षों से 37 वर्ष की आयु सीमा को आधार मानकर सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे। अचानक आयु सीमा में 10 साल की कटौती करने से ये अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने से पहले ही ‘ओवरएज’ हो गए हैं। उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है।रोजगार के वायदे पर सवाल: उन्होंने सरकार को घेरते हुए पूछा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वायदा किया गया था, वह कहाँ गया? एक तरफ रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ उम्र की पाबंदी लगाकर युवाओं को दौड़ से बाहर किया जा रहा है।सेंट्रल सर्विस रूल्स का हवाला गलत: राजबीर सिंह भारतीय ने तर्क दिया कि केंद्रीय सेवा नियम लागू करना युवाओं के हितों की बलि देकर नहीं होना चाहिए। यदि भर्ती प्रक्रिया में देरी प्रशासन की ओर से हुई है, तो उसकी सजा युवाओं को क्यों दी जा रही है?विशेष भर्ती अभियान की मांग: उन्होंने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि प्रभावित युवाओं के लिए पुरानी 37 वर्ष की सीमा के तहत एक विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए, ताकि जिन उम्मीदवारों ने सालों तक इंतजार किया है, उन्हें अपना भविष्य सुधारने का एक अंतिम अवसर मिल सके।युवाओं के साथ खड़े रहने का संकल्प:समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया या युवाओं को उचित छूट नहीं दी, तो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा, “जब तक युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता, हम शांत नहीं बैठेंगे। देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और प्रशासन की यह बेरुखी उनके भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है।”
Read More » -
राज्य
कोलम्बस के विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अर्जित किया शत प्रतिशत परिणाम 98.4% के साथ दिव्यांशु मेहरा ने किया विद्यालय टॉप
रूद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय कोलम्बस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी०बी०एस०ई०) कक्षा…
Read More » -
राज्य
खेत में गेहूं काट रही छात्रा पर गुलदार का हमला छात्रा गंभीर रूप से घायल। डीएम ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल
पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी मदद छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता:डीएम चंपावत खेत में काम कर रही महिलाओं…
Read More »